सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

NEWS Leaders : ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले, जिला प्रशासन सतर्क, तटवर्ती इलाकों में मुनादी, कंट्रोल रूम स्थापित

0

NEWS Leaders : ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले, जिला प्रशासन सतर्क, तटवर्ती इलाकों में मुनादी, कंट्रोल रूम स्थापित

खरगोन : न्यूज लीडर्स

ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले जाने के परिणामस्वरूप नर्मदा नदी में जल का स्तर बढ़ने के दृष्टिगत जिला और पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता से काम कर रहा है।

“बुधवार शाम 5 बजे से ओंकारेश्वर बांध के गेट अधिक खोले जाने के कारण डिस्चार्ज में बढ़ोतरी होने की संभावना है”

बांध के डाउनस्ट्रीम में जनसामान्य की सुरक्षा की दृष्टि से एवं किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के एसडीएम, सीईओ, सीएमओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, होमगार्ड तथा एसडीओपी को सतर्क किया गया है।

●》निचली बस्तियों और तटवर्ती ग्रामों में सतर्कता मुनादी.》》

नर्मदा नदी के किनारे स्थित निचली बस्तियों और तटवर्ती ग्रामों में सतर्कता बरतने हेतु मुनादी कराई जा रही है। नर्मदा के तट तथा घाटों पर बचाव दल सक्रिय है।

●》आपदा प्रबंधन के लिए 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना.》》

सचिव गृह, मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कार्यालय, खरगोन के कमरा नंबर 208 में नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोक सेवा प्रबंधक श्री दीपक रावत और प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

●》और अंत में.》》

बाढ़, अतिवृष्टि या अन्य किसी आपदा से संबंधित जनहानि, पशुहानि, फसल नुकसान, इत्यादि के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देश और अधीनस्थ स्तर से प्राप्त जानकारी अविलंब प्रसारित करने के लिए कंट्रोल रूम 24×7 संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम से दूरभाष नंबर 07282-233601 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!