NLS स्पेशलन्यूज़ब्रेकिंगमध्यप्रदेशराजकाजलाईव चेनल

NEWS Leaders : सुदखोरो से परेशान महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश, अवैध शारीरिक संबंध और सम्पति हड़पने का आरोप, लिखा सुसाइड नोट, देखिए महिला का कथित बयान

NEWS Leaders : सुदखोरो से परेशान महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश, अवैध शारीरिक संबंध और सम्पति हड़पने का आरोप, लिखा सुसाइड नोट, देखिए महिला का कथित बयान

न्यूज लीडर्स : जफर अली धार

सुदखोरो से परेशान महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश की, कथित महिला ने लगाए अवैध शारीरिक संबंध बनाने,  सम्पति हड़पने, पुलिस की कार्रवाई न करने के आरोप लगाये। सुसाइड नोट लिखकर स्थिति बताई।

●》महिला ने लगाए क्या आरोप जानिए.》》

धार शहर की कालोनी में रहने वाली एक कथित महिला ने सूदखोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शारीरिक संबंध बना कर उसकी अस्मिता लूट कर लाखों रुपए के गहने के साथ साथ संपत्ति हड़पने तथा उसकी पुत्री से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

यही नहीं कथित सुदखोर द्वारा पिड़ीत महिला के पूत्र की दुर्घटना में हुई मौत के बाद दुर्घटना बीमा के भी सभी कागजात अपने साथ ले गया। जिससे परेशान होकर जहरीला पदार्थ पी लिया इसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर उनकी स्थिति स्थिर है।

“महिला ने जहरीला पदार्थ पीने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। अपने सुसाइड नोट में शहर के कुछ लोगो के नाम लिखे हैं जिन पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए है”

महिला ने अपने बयान में बताया कि शहर के कुछ दबंग लोगों ने उसके साथ कई सालो से शारीरिक शोषण करके उसके पास के 25 तोला सोना नगदी और संपत्ति हड़प ली है। जिसकी शिकायत कई बार कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक और थाने में जाकर की इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

मेरे पास मरने के आलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। हमारे चाणक्य पुरी स्थित मकान को भी सुदखोर ने अपने नाम करवा लिया है और इसके बाद उनकी नियत मेरी बेटी के ऊपर भी खराब होने लगी और उसके साथ भी गलत हरकत करने के लिए दबाव  बनाने लगे है मेरे मकान पर भी कब्जा करना चाहते है अब मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है।

आत्महत्या का करने वाली अस्पताल में भर्ती महिला के बयानों के आधार यह बात भी सामने आई कि उसके द्वारा एक वर्ष से कलेक्टर पुलिस अधीक्षक पुलिस थाना तथा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर मदद की गुहार लगाती आई है। लेकिन उसे कहीं से भी कोई मदद नहीं मिली।

मदद की आस लिए बैठी महिला को जब कोई मदद नही मिली तब उसके साथ सुदखोरो के द्वारा और दबाव बनाया। महिला के बयान के आधार पर यह कहा जा सकता है कि न्याय के लिए दर दर की ठोकर खाने के बाद जब सब ओर से उम्मीद हार चूकी महिला आत्महत्या के अलावा और कर भी क्या सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!