Newsleaders : इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू, घास में लगी थी आग, उड़ानों पर असर नहीं
Newsleaders : इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू, घास में लगी थी आग, उड़ानों पर असर नहीं
इंदौर : न्यूज लीडर्स
बुधवार शाम इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग एयरपोर्ट परिसर के गैर-प्रचालन क्षेत्र में सूखी घास में लगी थी।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एडीएम रोशन राय सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

“समय रहते काबू, इंदौर एयरपोर्ट की आग पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी आशंका”
एयरपोर्ट फायर सर्विस और नगर निगम के अग्निशमन दल ने संयुक्त रूप से राहत एवं नियंत्रण कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार आग केवल गैर-प्रचालन क्षेत्र में फैली सूखी घास तक सीमित रही। रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य ऑपरेशनल हिस्सों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की हानि नहीं हुई है। उड़ान संचालन भी सामान्य रूप से जारी रहा। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
