NEWS Leaders : कैसा रहेगा 04 मई 2025, रविवार को आपका दैनिक राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
NEWS Leaders : कैसा रहेगा 04 मई 2025, रविवार को आपका दैनिक राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य
न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण
नमस्कार आप देख रहे है न्यूज लीडर्स, कैसा रहेगा 04 मई 2025, रविवार को आपका दैनिक राशिफल, क्या कह रहे है आपके सितारे, देखिए न्यूज लीडर्स

आज का पंचांग 04/05/25 रविवार संवत 2082 मास वैशाख पक्ष शुक्ल तिथि सप्तमी 07.18 बजे, बाद में अष्टमी नक्षत्र पुष्य 12.52 बजे, बाद में अश्लेषा योग
गंड 24.40 बजे, करण वनिज 07.18 बजे, बाद में विष्टि चन्द्रमा कर्क राशि

●》मेष:- समय कुछ प्रतिकूल रहेगा आर्थिक समस्या बनेगी व्यापार में घाटा रहेगा सावधानी रखें मित्रों से बोलचाल हो सकती है स्वास्थ्य मे गड़बड़ी के चांस है.
●》वृषभ :- यात्रा मंगलकारी रहेगी आर्थिक लाभ के सुयोग व्यापार में तरक्की के चांस अच्छे है परिवार में शुभ कार्य होगा भाइयों से सम्बन्ध सुधरेंगे.
●》मिथुन :- बड़े बुजुर्ग की तबियत की चिंता रहेगी धन सम्बंधित कार्य में बाधा आयेगी व्यापार में सहयोगी से धोखा मिल सकता है बना काम बिगड़ेगा.
●》कर्क :- पुरानी योजना पर किया कार्य सफल होगा व्यापार व्यवसाय में समय ठीक रहेगा मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन हो सकता है.

●》सिंह :- खर्च की अधिकता से उधार लेने की स्थिति बनेगी व्यापार में नुकसान होगा मित्रों से धोखा मिलेगा ससुराल से भी कुछ बोलचाल हो सकती है.
●》कन्या :- राज्य पक्ष में लाभ के चांस है बड़े अधिकारी आपके पक्ष में कार्य करेंगे व्यापार में नया काम शुरू होगा धन की कमी दूर होगी संतान प्राप्ति की चांस है.
●》तुला :- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी व्यापार व्यवसाय में तरक्की के चांस है पैतृक संपत्ति का लाभ होगा भूमि भवन या वाहन का लाभ मिलेगा.
●》वृश्चिक :- धार्मिक कार्य क्रम घर पर होगा बिना मेहनत के आज सफलता आपके कदमों में होगी मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा संतान आज अच्छी तरक्की करेगी.

●》धनु :- स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी व्यापार में घाटा आ सकता है अपने लोग ही आपसे धोखा करेंगे भूमि का नुकसान हो सकता है.
●》मकर :- आज आपके घर मेहमान आ सकते है आर्थिक स्थिति सुधरेगी पुराना रुका पैसा मिलेगा आज आपको आर्थिक सहयोग भी अच्छा मिलेगा.
●》कुम्भ :- आज आपको पशुओं से हानि पहुंच सकती है गुप्त शत्रु प्रतिघात करेंगे व्यापार में समय प्रतिकूल रहेगा बहकावे में आकर अपना नुकसान कर लेंगे.
●》मीन :- नव दम्पति को संतान प्राप्ति के चांस है राज्य पक्ष में रुके काम बनेंगे बड़े भाई से भी लाभ के योग है आय के संसाधन में सुधार होगा.
अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.
