सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

NEWS Leaders : प्रेमी जोडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमें माफ करना, हम जा रहे हैं दुनिया छोड़ के, फिर क्या हुआ जानिए ?

0

न्यूज लीडर्स : खरगोन

प्रेम-प्रसंग के चलते 23 वर्षीय युवक-युवती ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत को गले लगाने से पहले युवक ने युवती के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा

“हमें माफ करना, हम जा रहे हैं दुनिया छोड़ के, आई मिस यू सबको”

●》फैली सनसनी, फांसी के फंदे से लटका मिला शव.》》

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना क्षेत्र के खेड़ी घाट के जंगल में युवक-युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना फैलते ही सनसनी मच गई। 23 वर्षीय मृतक जितेन्द्र पिता मगनसिंह रावत शादीशुदा होकर खेड़ीहाट का ही रहने वाला है। मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई।

“आत्महत्या के पूर्व जितेन्द्र ने युवती के साथ इन्स्टाग्राम पर अपने एकाउंट से स्टेट्स डाला था”

पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। सम्भवतः दोनों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

●》पुलिस अधीक्षक मीडिया से रूबरू.》》

खरगोन पुलीस अधीक्षक धर्मराज मीना इस प्रकरण में मीडिया से रूबरू हुए। वहीं पुलिस इस मामले की सभी बिन्दुओ पर जांच कर रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से भी चर्चा की। इसके बाद पंचनामा बनाकर दोनों शवो को बड़वाह सिविल अस्पताल लाए। जहाँ पुलिस इस मामले में परिजनों से चर्चा कर जानकारी जुटा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!