सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders :  भारतीय पत्रकार संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारी शामिल

0

NEWS Leaders :  भारतीय पत्रकार संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारी शामिल

न्यूज लीडर्स : धार

भारत देश में 11 वर्षों से पत्रकार जगत के हितार्थ कार्य कर रहे भारतीय पत्रकार संघ की मध्य प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन होटल करिश्मा पैलेस बदनावर जिला धार में हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, राष्ट्रीय महासचिव पं. मनोहर मंडलोई, यूथ विंग के राष्ट्रीय संयोजक संदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में बैठक हुई।

●》निष्क्रिय जिला इकाईयों की किया भंग,.》》

इस अवसर पर निष्क्रिय जिला इकाइयों को भंग कर नए जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए। मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने प्रदेश कार्यकारिणी में अनेक पदाधिकारियों को मनोनीत किया।

●》भारतीय पत्रकार संघ के संरक्षक सलीम शैरानी का कथन.》》

भारतीय पत्रकार संघ के संरक्षक सलीम शैरानी ने कहा कि हम पत्रकारों का नाम पेपर में सबसे नीचे होता है लेकिन हमारा काम सबसे बड़ा होता है। हम पत्रकार साथी जब कोई खबर लिखते हैं तो हमारा नाम बाद में छपता है लेकिन राजनेता या अधिकारी होते हैं उनका नाम प्रमुखता से अखबारों में छपता हैं। कलम का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया की एक कलम की स्याही और नींब लिखने का काम करती है घिसती नीब और खत्म स्याही होती हैं परंतु उसके ऊपर का ढक्कन पूरा श्रेय लेता है। ठीक उसी प्रकार हम पत्रकार खबर लिखते हैं और नाम राजनेता और अधिकारियों का होता है।

●》पदाधिकारियों का हुआ संबोधन.》》

एआईजे साथियों को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार संघ के यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप  जैन ने कहा हमारा भारतीय पत्रकार संघ का राष्ट्रीय परिवार आज पूरे देश में काम कर रहा है, देश में कहीं पर भी किसी पत्रकार को कोई भी समस्या आती है तो उस काम के लिए भारतीय पत्रकार संघ साथी तन मन धन से सहयोग करता है। आज भारतीय पत्रकार संघ के 82 हजार से अधिक पत्रकार संगठन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

वहीं भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकार संघ आज शिक्षा स्वास्थ्य और पत्रकार जगत के हितार्थ में कार्य कर रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ एक परिवार की तरह लगातार 11 वर्ष से निस्वार्थ और पवित्र भाव से देश भर के 550 से अधिक जिलों में निशुल्क सदस्यता के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्प चला रहा है । एआईजे परिवार में ग्रामीण स्तर से लेकर महानगर स्तर के सभी साथियों का हार्दिक सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में 500 से अधिक सम्मान समारोह आयोजित कर चुके हैं।भारतीय पत्रकार संघ हमेशा से अपने एआईजे साथियों के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहता आया है।

●》और अंत में.》》

इस बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय श्री रघुवीर गोहिया तथा जिग्नेश शाह, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय संयोजक श्री किशोर दग्गी, महिला इकाई संरक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, युवा इकाई राष्ट्रीय महासचिव रणजीत ठाकुर, प्रदेश चेयरमैन पोप सिंह बना, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज शेख,इंदौर संभाग अध्यक्ष विशाल भावसार, प्रदेश युवा संयोजक आमिर शेख़, शिक्षा स्वास्थ्य राष्ट्रिय संयोजक निर्मल सोलंकी वरिष्ठ साथी दिलीप सिंह चौहान, प्रदेश संयोजक राकेश साहू एवं राजेश नाहर, जिलाध्यक्ष श्याम कुशवाह, आशीष वाणी, फिरोज पठान, मांगीलाल कुशवाह, क्रांति गर्ग, विशाल भावसार सहित अनेक साथियों ने संबोधित किया।
बैठक पश्चात सभी साथियों को माला, मैडल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तत्पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन सर ने किया। आभार महेश भाई पाटीदार ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!