सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : मप्र में भीषण गर्मी की संभावना, 7 और 8 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट, मौसम हुआ शुष्क

0

NEWS Leaders : मप्र में भीषण गर्मी की संभावना, 7 और 8 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट, मौसम हुआ शुष्क

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखा। जहां अभी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश ओले के साथ तेज हवा चल रही थी वहीं, अब मौसम शुष्क हो गया है और तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है।

●》मौसम विभाग ने लू के लिए किया अलर्ट.》》

मौसम में आये अचानक परिवर्तन के बाद मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लू चलने के लिए अलर्ट किया है। सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री पार हो सकता है।

“मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में अप्रैल महीने में हीट वेव यानी, लू का असर देखने को मिल सकता है।”

●》दोनों सिस्टम आज से हो जाएंगे कमजोर.》》

अभी तक दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे। यह जानकारी मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने दी है।

“यह सिस्टम शनिवार को कमजोर हो जाएगा। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ेगा। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।”

●》पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम जानिए.》》

शुक्रवार को कई जिलों में गरज-चमक वाला मौसम रहा। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन प्रदेश के अन्य शहरों में गर्मी का असर देखा गया। कई जगहों पर तो पारा 7 डिग्री तक बढ़ गया।

●》और अंत में.》》

मौसम विभाग अनुसार 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!