सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा...

NEWS Leaders : टीम इंडिया के सामनेनतमस्तक टीम पाकिस्तान, देश में जीत का जश्न, इंदौर राजवाड़ा में उल्लास

0

NEWS Leaders : टीम इंडिया के सामने नतमस्तक टीम पाकिस्तान, देश में जीत का जश्न,
इंदौर राजवाड़ा में उल्लास

न्यूज लीडर्स : विशेष

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर पाकिस्तान के लिए काल बनकर आए और शानदार शतक जड़कर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया.

विराट कोहली को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया. इसी पारी में कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 14000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए.

“भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है”

●》भारत के लक्ष्य मंत्र से बनी जीत.》》

भारतीय टीम ने 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली के 51वें वनडे शतक, श्रेयस अय्यर के 67 गेंदों पर 56 रन और शुभमन गिल के 52 गेंदों पर 46 रन की शानदार पारी की बदौलत सात ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

“पाकिस्तान की लगातार दो हार के बाद पाकिसातान टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है”

●》विराट का जलवा, शानदार नाबाद पारी.》》

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर अपना जलवा कायम रखा. विराट की शानदार नाबाद 100 रन की पारी की बदौलत भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने प्रतिद्वंद्वी पर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली ने 111 गेंदों पर सात चौकों की मदद से यादगार शतकीय पारी खेली.

इस यादगार मुकाबले में विराट कोहली के शानदार शतक ने टीम को मजबूती दी और साबित कर दिया कि वे सच में ‘किंग कोहली’ हैं. उनके क्लासिक शॉट्स, धैर्य और अटूट जज़्बे ने इस जीत को और भी खास बना दिया.

“भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब धोया”

●》श्रेयस अय्यर लगाया 103 मीटर का छक्का.》》

श्रेयस अय्यर ने स्पिनर सलमान आगा की गेंद पर लगाया गया 103 मीटर का छक्का उनके कार्यकाल का सबसे बेहतरीन शाॅट रहा. श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक बनाया, जबकि शुभमन गिल ने 46 रनों का योगदान दिया.

“टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी”

●》और अंत में.》》

गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी, बल्लेबाजों की दृढ़ता और पूरी टीम के बेहतरीन तालमेल ने यह मुकाबला ऐतिहासिक बना दिया. यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की ताकत और जुनून का प्रतीक है.


  .

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!