सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

News Leaders : बजट विधान सभा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, आसंदी के सामने लेटे कांग्रेस विधायक

0

बजट विधान सभा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, आसंदी के सामने लेटे कांग्रेस विधायक

“मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय से जारी हुई सूचना के अनुसार बजट 2022-23 सत्र दिनांक 25 मार्च 2022 तक चलना था। जिसे दिनांक 16 मार्च 2022 को भोजन अवकाश से पहले ही खत्म कर दिया गया।”

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को अचानक अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। जबकि बजट सत्र की कार्यवाही 25 मार्च तक चलनी थी। सरकार ने बुधवार को ही सभी विधायी काम काज निपटाकर आनन फानन में सत्रावसान कर दिया।

मध्यप्रदेश की विधानसभा में लंबे समय के बाद जनहित के मुद्दों पर बातचीत शुरू हुई थी लेकिन आज अचानक मध्य प्रदेश विधानसभा बजट 2022-23 सत्र समय से पहले समाप्त हो गया। 

“बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रस्ताव दिया था कि नियमों को शिथिल करते हुए आज ही सभी कार्यवाही पूर्ण की जाएं।”

▪︎कांग्रेस विधायको ने जताया विरोध.》

कांग्रेस विधायकों ने आसंदी के पास आकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बैजनाथ कुशवाहा, सुरेश राजे सहित कई विधायक आसंदी के सामने आकर लेट गए। इस दौरान कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा ने कहा कि विधानसभा के भीतर लोकतंत्र का अपमान हो रहा है। हम एक-एक विषय पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है। बजट सत्र तय समय से करीब एक सप्ताह पहले संपन्न हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!