सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी...

NEWS Leaders :  दर्दनाक हादसा में बाइक समेत कुएं में गिरे 4 युवकों की मौत, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे

0

NEWS Leaders :  दर्दनाक हादसा में बाइक समेत कुएं में गिरे 4 युवकों की मौत, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे

न्यूज लीडर्स : जफर अली धार

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे 4 युवकों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटने के दौरान युवक बाइक समेत कुएं में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया। सभी की मौत हो चुकी थी।

“पुलिस तफ्तीश के अनुसार, सभी मृतक मुंडला गांव के धरमपुरी थाना इलाके में रहने वाले थे। ये दर्दनाक हादसा जिले के मनावर थाना इलाके का है।”

बताया जा रहा है कि, मृतक संदीप अपने दोस्त और परिजन के साथ बहन पूजा के ससुराल छोटी उमरबंद गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापसी में चारों एक बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11.50 बजे अंधे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सभी बाइक सहित कुएं में जा गिरे।

“घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, शादी समारो की खुशियों के बीच परिवार में मातम छा गया है”

●》दर्दनाक हादसे के शिकार मृतक.》》

बहन के ससुराल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे 4 युवक बाइक समेत कुएं में गिरने से मौत हो गई।

●》संदीप पिता खुमान उम्र 19 साल जाति भिलाला निवासी मुन्डला थाना धरमपुरी
●》अनुराग पिता जगदीश उम्र 22 साल जाति भील निवासी ग्राम मुन्डला थाना धरमपुरी
●》मनीष पिता अभय उम्र 20 साल जाति भिलाला निवासी ग्राम मुन्डला थाना धरमपुरी
●》रोहन पिता लखन उमर उम्र 19 साल जाति भील निवासी ग्राम मुन्डला थाना धरमपुरी

●》और अंत में.》》

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!