सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद...

NEWS Leaders : तीन दर्जन से अधिक  DSP इधर से उधर, पुलिस मंत्रालय में बड़ी सर्जरी, सेंधवा SDOP का भी तबादला

0

NEWS Leaders : तीन दर्जन से अधिक  DSP इधर से उधर, पुलिस मंत्रालय में बड़ी सर्जरी, सेंधवा SDOP का भी तबादला

न्यूज लीडर्स : भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी पुलिस के 38 से उप पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया है। गृह विभाग ने मंगलवार, 21 जनवरी देर रात आदेश जारी किए।

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने राज्य के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 38 डीएसपी और कार्यवाहक डीएसपी को नई जगहों पर तैनाती की है। इस आदेश में सहायक कमांडेट के तौर पर उप पुलिस अधीक्षकों को शहरी इलाकों में तैनाती दी गई हैं। इसके उलट इन क्षेत्र के अफसरों को सहायक कमांडेट के तौर पर नियुक्त किया गया।

आदेश में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और प्रदेश के कई शहरों के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और एसडीओपी को भी इधर से उधर किया गया है।

●》सेंधवा SDOP का भी हुआ तबादला.》》

बड़वानी जिले के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेंधवा श्री कमलसिंह चौहान का स्थानांतरण सेंधवा से बालाघाट हो गया है। उन्हे सहायक सैनानी हाॅक फोर्स बनाया है। उनके स्थान पर बालाघाट से ही अजय बाघमारे को सेंधवा का अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बनाया गया है।

सेंधवा में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री कमलसिंह चौहान के कार्यकाल में विधानसभा और लोकसभा और नगरपालिका के चुनाव उनकी पदस्थी में संपन्न हुए। व्यवहार कुशल श्री चौहान अपनी कार्य शैली के लिए याद रखे जायेंगे।

देखें आदेश..

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!