सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders : श्री नवग्रह मेले में दुकान लगाने के लिए 16 जनवरी तक अंतिम अवसर, नहीं तो आवंटित भूखण्ड होगा निरस्त

0

NEWS Leaders : श्री नवग्रह मेले में दुकान लगाने के लिए 16 जनवरी तक अंतिम अवसर, नहीं तो आवंटित भूखण्ड होगा निरस्त

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता खरगोन

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री नवग्रह मेला जनवरी से 15 फरवरी 2025 तक की अवधि के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेले में दुकानें लगाने के लिए पूर्व के व्यापारियों को नियमानुसार भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं, परन्तु दुकानदारों द्वारा भूखण्ड प्राप्त करने के पश्चात् भी अपनी-अपनी दुकानें नहीं लगाई गई है। जिससे कि अन्य दुकानदारों को असुविधा हो रही है। वर्तमान तक भी मेला पूर्ण रूप से लग नहीं पाया है।

श्री नवग्रह मेला समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि जिन दुकानदारों को भूखण्ड आवंटित किए जा चुके है लेकिन उनके द्वारा अब तक अपनी-अपनी दुकानें नहीं लगाई है उन्हें अब अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 16 जनवरी 2025 तक दुकानें लगाने कहा गया है।

इस अवधि में संबंधित द्वारा दुकान नहीं लगाई जाती है तो आवंटित भूखण्ड स्वमेव निरस्त माना जाएगा और वह भूखण्ड अन्य दुकानदार को तत्काल आवंटित कर दिया जावेगा। जिसके संबंध में कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!