सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क...

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सेंधवा में 2580.827 करोड़ रुपये की लागत के कार्यो का भूमिपूजन

0

NEWS Leaders : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सेंधवा में 2580.827 करोड़ रुपये की लागत के कार्यो का भूमिपूजन

58.463 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यो का करेंगे लोकार्पण

बड़वानी : ब्यूरो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जनवरी को सेंधवा कृषि उपज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर 2580.827 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 13 कार्यो का भूमिपूजन तथा 58.463 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण करेंगे।

“कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़वानी जिले के 2 परियोजनाएं निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना एवं सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे”

●》सेंधवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को जानिए.》》

1402.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 98 ग्रामों में लगभग 44148.50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए 14.14 क्युमेक्स जल उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।

परियोजना से लगभग 53 हजार कृषक लाभान्वित होंगे। परियोजना अंतर्गत बड़वानी तहसील के ग्राम खेड़ी के समीप से नर्मदा नदी के जल को 2.70 मीटर व्यास की पाईप लाईन के माध्यम से 501 मीटर की उंचाई तक जल उद्वहन किया जायेगा। दाबयुक्त जल से कृषक स्प्रिंकलर/ड्रिप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकेंगे एवं कम जल से अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई हेतु किसानों को भूमि समतल करने की आवश्यकता नही होगी।

“परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की कुल लंबाई 56.394 किलोमीटर है”

सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से सेंधवा तहसील के 67 ग्राम, राजपुर तहसील के 24 ग्राम, निवाली तहसील के 06 ग्राम, बड़वानी तहसील के 01 ग्राम के कृषक लाभान्वित होंगे। 

●》निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना को जानिए.》》

1088.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से जिले के 87 ग्रामों में लगभग 33179़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए 10.62 क्युमेक्स जल उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।

परियोजना अंतर्गत तहसील पाटी के ग्राम बोरखेड़ी के समीप से नर्मदा नदी के जल को 2.60 मीटर व्यास की पाईप लाईन के माध्यम से 465 मीटर की उंचाई तक जल उद्वहन किया जायेगा। दाबयुक्त जल से कृषक स्प्रिंकलर/ड्रिप के माध्यम से सिंचाई का लाभ ले सकेंगे एवं कम जल से अधिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस पद्धति से सिंचाई हेतु किसानों को भूमि समतल करने की आवश्यकता नही होगी।

“परियोजना के मुख्य पाईप लाईन की कुल लंबाई 40.183 किलोमीटर है”

निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से तहसील पाटी के 29 ग्राम, बड़वानी के 26 ग्राम तथा निवाली के 32 ग्रामों के कृषक लाभान्वित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!