सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया?

NEWS Leaders : तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़ और क्या हुआ ?, जिससे लापरवाही आई सामने ! देखिए वीडियो

0

NEWS Leaders : तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़ और क्या हुआ ?, जिससे लापरवाही आई सामने !देखिए वीडियो

न्यूज लीडर्स डेस्क

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में बीते दिन दर्शन के लिए टोकन जारी करने से पहले अनहोनी हो गई। बुधवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे वैंकुठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर पर भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हुए। तिरुमला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान यह घटना हुई।

“श्रीनिवास, विष्णु निवास, सत्यनारायणपुरम बैरागिपट्टेड़ा रामानायडू स्कूल के पास धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।”

●》तिरुमला देवस्थानम में मची भगदड.》》

यह घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों ने विष्णु निवासम, श्रीनिवासम और पद्मावती पार्क सहित विभिन्न केंद्रों पर टोकन बांटना शुरू किया। स्थिति तब नियंत्रण से बाहर हो गई, जब एक अस्वस्थ भक्त को कतार से बाहर निकालने के लिए गेट खोले गए और भीड़ बढ़ गई। सुबह से ही कतार में लगे कई भक्त बड़ी संख्या में आगे बढ़ गए, जिससे भारी भीड़भाड़ हो गई। प्रभावी भीड़ प्रबंधन के अभाव में, भीड़ के कारण दो स्थानों पर भगदड़ मच गई।

●》टोकन लेने उमड़े लाखों भक्तजन.?

10 जनवरी की एकादशी होने से वैकुंठद्वार दर्शन के लिए 1.2 लाख टोकन बांटने की घोषणा की थी। टोकन 9 केंद्रों पर 94 काउंटरों के माध्यम से जारी किए जाने थे, लेकिन अचानक आई भीड़ ने प्रक्रिया को बाधित कर दिया। कहा जा रहा है कि 1.2 लाख टोकन लेने के लिए लगभग 5 लाख लोग उमड़े थे।


मंदिर में 10 से 12 जनवरी तक वार्षिक दर्शन के पहले 3 दिनों के लिए भगवान के निशुल्क “सर्व दर्शन” के लिए श्रद्धालुओं को 1,20,000 टोकन बांटने की व्यवस्था की गई थी। टोकन गुरुवार सुबह 5 बजे से बांटे जाने थे, लेकिन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा स्थापित टिकट काउंटरों पर लोग एक रात पहले ही जमा हो गए।

●》राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, तिरुपति में भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से व्यथित हूं》》

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि तिरुपति में भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं की मौत की खबर सुनकर वह व्यथित हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति ने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की। मुर्मू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,

‘”यह जानकर दुख हुआ कि तिरुपति में भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

●》PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक.》》

तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

“आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में हुई दुखद भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘टोकन वितरण के दौरान भारी भीड़ के कारण हुई यह घटना बेहद परेशान करने वाली है”

●》क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी जानिए.》》

पद्मावती पार्क होल्डिंग एरिया में एक श्रद्धालु ने कहा, कि जब गेट खुले तो बमुश्किल चार पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोग घंटों इंतजार कर रहे थे और आगे बढ़ गए।

●》क्या टिकट जारी करने की व्यवस्था में खामियां थीं ?》》

मंदिर प्रशासन की लापरवाही का नतीजा आम श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा। क्या टिकट जारी करने की व्यवस्था में खामियां थीं ? जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं देश के सबसे प्रमुख मंदिर तिरुपति बालाजी में ऐसा हादसा चौका देने वाला है, प्रशासन और मंदिर प्रशासन की लापरवाही से तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत और कई लोग घायल हो गए।

●》देश का सबसे धनवान मंदिर.》》

तिरुमाला में प्रतिष्ठित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर की देखरेख करने वाला टीटीडी दुनिया भर के सबसे धनी धार्मिक संस्थानों में से एक है। यह चढ़ावे, दर्शन टिकट, दान और सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण राजस्व उत्पन्न करता है। अकेले 2024 में, 2.55 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर का दौरा किया, जिससे इसके हुंडी संग्रह में 1,365 करोड़ रुपये का योगदान हुआ।

●》और अंत में.》》

पुलिस और सतर्कता दल तैनात किए गए। टीटीडी ने बाद में स्पष्ट किया कि अगले दिनों के लिए टोकन तिरुपति में विष्णु निवासम, श्रीनिवास और भूदेवी परिसरों में वितरित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!