सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ... Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप...

NEWS Leaders : मप्र विधानसभा में उठा सेंधवा नजूल विवाद का मुद्दा, राजस्व मंत्री ने दिया जवाब,देखिए पूरी रिपोर्ट

0

NEWS Leaders : मप्र विधानसभा में उठा सेंधवा नजूल विवाद का मुद्दा, राजस्व मंत्री ने दिया जवाब, देखिए पूरी रिपोर्ट

न्यूज लीडर्स : भोपाल

सेंधवा शहर में नजूल और लीज आधिपत्यधारियो की भूमियों को लेकर चल रहे राजस्व न्यायालयीन प्रकरण में एक नया मोड सामने आया है। जब सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने सेंधवा शहर की बसाहट को लेकर चल रहे मामले में विधानसभा की और अपना रूख करते हुए यह जानना चाहा की

“क्या सेंधवा बसाहट में नजूल और लीज की आधिपत्य वाली भूमियों को लेकर मप्र शासन के पास कोई कार्य योजना चल रही है”

जिसे लेकर सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने यह सवाल विधानसभा में उठाया है। मोंटू सोलंकी के अतारांकित प्रश्न क्रमांक 1156 के जवाब में मप्र शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्थिति स्पष्ट की है,

“वर्तमान में ऐसी कोई योजना विचाराधीन नहीं है”

गौरतलब है की सेंधवा शहर के आधिपत्यधारियों को राजस्व मंत्री के जवाब के बाद निराशा हाथ लगी है। जबकी सेंधवा के नजूल प्रकरणों में मदद करने के लिए,

सेंधवा विधायक मोंटूं सोलंकी, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल और सेंधवा के पूर्व विधायक अंतरसिंह आर्य ने अपने-अपने प्रयास किये गये थे,

जिसे लेकर उम्मीद कि जा रही थी की राजनिती स्तर पर यह विवाद हल हो जायेगा पर विधानसभा में राजस्व मंत्री से मिले जवाब के बाद स्थिति जस की तस ही है।
अब देखना यह होगा की सेंधवा शहरवासियों को इस मुसीबत से कैसे छुटकारा मिलेगा, एक बड़ा सवाल है ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!