सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का...

NEWS Leaders : बड़वानी जिले में तीन नवनियुक्त चाचरीया, पानसेमल और अंजड़ मंडल अध्यक्ष हटाए, भाजपा में सियासत तेज़

0

NEWS Leaders : बड़वानी जिले में तीन नवनियुक्त चाचरीया, अंजड़ और पानसेमल मंडल अध्यक्ष हटाए, भाजपा में सियासत तेज़

बड़वानी ग्रामीण और भवती मंडल अध्यक्ष भी रुके

न्यूज लीडर्स : बड़वानी

इस वक्त की बड़ी ख़बर सियासी हल्को से है, जहां भाजपा के चल रहे संगठन पर्व के तहत हो रहे निर्वाचन में बड़वानी जिले में हाल में हुए मंडल अध्यक्षों में सेंधवा विधानसभा के चाचरिया मंडल अध्यक्ष गणेश मालवीय पानसेमल मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पाटील एवं अंजड़ मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी की नियुक्ति निरस्त की है। उक्त आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बंसल ने जारी किये।

“यह दो नियुक्तियां मंडल अध्यक्ष बनने के लिए निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने से और अंजड की नियुक्ती में भी निर्धारित मापदंड के पालन न होने से निरस्त हुई है,

वहीं बड़वानी ग्रामीण और भवती मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति रुकी है”

गौरतलब है की दो नियुक्तियों में एक विधायक  और एक पूर्व विधायक की भूमिका थी। चाचरिया के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश मालवीय को दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया था। वहीं पानसेमल से मंडल अध्यक्ष बनने वाले 12 दावेदार थे, लेकिन पैनल में तीन नाम भेजें गए थे पर जयप्रकाश पाटील ने बाजी मार ली थी।

वहीं बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के बड़वानी ग्रामीण और  भावती मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां भी अटकी हुई है। संगठन स्तर के चुनाव में अंदरूनी तौर पर गुटबाजी उभरी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर भी दावेदारों की लंबी सूची है। अब देखना यह है की क्या स्थिति सामने आती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!