सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ...

NEWS Leaders : लोक अदालत का शुभारंभ, लोक अदालत में आपसी समझोते से वैमनस्यता समाप्त होकर संबंध मधुर बनते है :- न्यायाधीश अजय उइके

0

NEWS Leaders : लोक अदालत का शुभारंभ, लोक अदालत में आपसी समझोते से वैमनस्यता समाप्त होकर संबंध मधुर बनते है :- न्यायाधीश अजय उइके

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

आपसी समझोतो से निराकरण हुए प्रकरणों के चलते परस्पर सामन्जस्य को बढ़ावा मिलता है। जिसके चलते  परस्पर सम्बन्धो की कटुता में कमी आती है। वही सुलभ तरीके से न्याय प्राप्त हो जाता है उक्त बात न्यायाधीश अजय उइके में न्यायालय परिसर खेतिया में लोक अदालत के शुभारंभ के अवसर पर कही।

● 》खेतिया में लोक अदालत का शुभारंभ.》》

वर्ष 2024 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायालय परिसर खेतिया में न्यायाधीश अजय उइके ने मां सरस्वती व महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर किया।

●》कैसे हुए समझोते, पक्षकार खुश होकर लौटे घर.》》

न्यायाधीश अजय उइके ने भाई-भाई, पति-पत्नी अथवा पारिवारिक विवादों को लेकर स्वयं दोनों ही पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता करते हुए परस्पर राजीनामा कर सुलझाये प्रकरणों के बाद पक्षकारों को एक-एक पौधा भी भेंट किया। न्यायाधीश की समझाइश के बाद भाभी ने देवर को माफ किया, वही जमीन को लेकर हुए विवाद में निर्मित आपराधिक मामले में भाई भाई एक होकर साथ गए वही कुछ समय से अलग अलग रह रहे पति पत्नि भी एक साथ होकर ख़ुशी से घर लौटे।

●》बडे पैमाने पर प्रकरणों का निराकरण जानिए.》》

न्यायालय खेतिया में संपन्न हुई लोक अदालत में 20 आपराधिक प्रकरणों का निराकरण होने पर 121 पक्षकार व चेक बाउंस के 2 प्रकरणों के निराकरण से 4 पक्षकारों को लाभान्वित करते हुए 258130 ₹- की रकम का सेटलमेंट हुआ।दीवानी एक प्रकरण में निराकृत होकर 4 पक्षकार लाभान्वित हुए व 468669 ₹- का सेटलमेंट हुआ।विविध प्रकार के 1 प्रकरण में 3 पक्षकार तथा बैंक, नप एवं राजस्व के 160 प्रकरणों का आपसी समझते से निराकरण करते हुए 1992707 ₹-की वसूली के साथ 227 लोगो लाभान्वित हुए।

●》और अंत में.》》

इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजाराम रानाडे, नगर निरीक्षक खेतिया सुरेंद्र कनेश, थाना प्रभारी निवाली रामकृष्ण लौवंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी पानसेमल रामप्रसाद भावरे,अभिभाषक दिनेश जोशी, कपिल शाह, संजय पंडित, मनोज वर्मा, जमीर मंसूरी, भगवान गवले, गौरव सोनी ,सचिनपाटिल, संजय पटेल ,शिखा गोरे, कैलाश, सिरसाट,

मनीष आशर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नाहर, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, बैंक ऑफ़ इंडिया, नर्मदा मालवा ग्रामीण बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों  के साथ न्यायिक कर्मचारीयो नप कर्मचारी व बड़ी संख्या में पक्षकार एवं पत्रकार उपस्थिति थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!