सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

NEWS Leaders : महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का समापन, विधायक शामिल

0

NEWS Leaders : महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का समापन, विधायक शामिल

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के समापन अवसर पर कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

जिसमें उपस्थित क्षेत्रीय विधायक श्री श्याम बर्डे और नगर परिषद अध्यक्ष श्री दशरथ आनंदा निकुम, पार्षदों व गणमान्य की उपस्थिति में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

अतिथियों का स्वागत नगर परिषद ने वेस्ट टू आर्ट के माध्यम से निर्मित गमले सहित पोधे दे कर सम्मानित किया। विधायक श्री बर्डे ने इस पहल की सराहना करते हुए लोगों ने कहा,

“यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमारे समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मदद करेगा ओर लोगो से कहा हमे भी अपने घरों से निकलने वाली वेस्ट चीजों का पुन: उपयोग करना चाहिए क्योंकी स्वच्छता हमारे समाज की बुनियाद है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए काम करना चाहिए।”

●》स्वच्छता ही सेवा अभियान में सम्मान.》》

स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्र, विद्यालय के छात्र छात्राओं, विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, नगर पत्रकार संघ, प्रायवेट डॉक्टर एसोशियन, विधालयों और योगा ग्रुप को सम्मानित किया गया।

●》और अंत में.》》

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ईश्वर महाले, पार्षदगण, नगर परिषद के कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय निवासियों और विद्यालयों छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओ तथा सफाई मित्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता प्रभारी अशोक शिन्दे द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!