सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

NEWS Leaders : खेतिया की टाॅप 3 ख़बरें, देखिए लीडर्स

0

NEWS Leaders : खेतिया की टाॅप 3 ख़बरें, देखिए लीडर्स

1)- सर्प दंश से हुई छोटी बालिका की मौत
2)- झमाझम आधा घंटा बारिश, पेड़ गिरा
3)- सुखा-गिला कचरा अलग करने की विधि

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

मप्र-महाराष्ट्र सीमा से लगे शहर खेतिया की ताजातरीन खबरें जानिए, जहां एक चार वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत ने परिजनों का बुरा हाल कर दिया।
वहीं शहर में हुई झमाझम बारिश ने मौसम को बदल दिया। शहर में अंधेरा छा गया और क्षेत्रवासियों को गर्मी से राहत मिली।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों को सुखा और गिला कचरे को अलग करने की विधि से अवगत कराया गया।

देखिये खेतिया की टाॅप 3 ख़बरें न्यूज लीडर्स पर,

●》सर्प दंश से हुई छोटी बालिका की मौत.》》

खेतिया के निकट ग्राम राखी खुर्द के चिका फलिया के रहने वाली सोनाक्षी उम्र लगभग 4 वर्ष को घर के पास सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर खेतिया चिकित्सालय पहुंचे, इसी बीच उसकी मृत्यु हो गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर दीपक पटेल ने पुलिस को सूचना दी। सोनाक्षी विकास तरोले की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है। बच्ची को सुबह अंधेरे होने पर जहरीले सांप ने काटा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम का परिजनों को सौंपा।

●》झमाझम आधा घंटा बारिश, पेड़ गिरा.》》

मौसम विभाग द्वारा जताई संभावना के चलते खेतिया शहर में शामिल को अंधेरा होने के साथ तेज बारिश होने लगी। लगभग आधे घंटे हुई बारिश के बाद सड़कों पर चारो ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था।

तेज हवा के चलने से खेतिया सेंधवा रोड पर एक पेड़ भी धराशाई हो गया है जिससे एक तरफा आवागमन हो रहा है।

●》विधार्थियों को सुखा-गिला कचरा अलग करने की विधि समझाई.》》

नगर परिषद के द्वारा चलाए जा रहा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत को निकाय के एम.आर.एफ.सेंटर पर खेतिया के विधार्थियों को सुखा कचरा और गीला कचरा अलग अलग करने की विधि के बारे में समझाया गया। खेतिया नगर के छात्रावास के छात्र एवंम सांदिपनी पब्लिक स्कूल के  विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

●》और अंत में.》》

इस अवसर पर नगर परिषद खेतिया के अशोक शर्मा, जयपाल जमरे, अशोक शिन्दे, प्रदिप चौहान, राजु सोनिस, प्रकाश सिरसाठ, काशिनाथ चौधरी, रवि मुसडदे, विकास चौहान, संजय कुडेकर, अनिल बडगुजर, अनिल कन्नोजे, गोपाल येसिकर, रवि चौधरी, अंबालाल जाधव, गंगाराम चौहान सहित सफाई मित्र उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!