सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश...

News Leaders : MLA झूमा सोलंकी सहित विधायक-मंत्री हुए सम्मानित

0

झूमा सोलंकी सहित विधायक-मंत्री हुए सम्मानित

“मध्य प्रदेश विधानसभा में 3 मंत्री और 4 विधायको को मिला संसदीय उत्कृष्टता सम्मान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला”

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को बजट पेश होने के बाद मंत्रियों और विधायकों को संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए।

▪︎मंत्री और विधायक हुए लोकसभ अध्यक्ष से सम्मानित.》

प्रदेश के कुल तीन मंत्रियों और चार विधायकों को संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्राप्त करने वालों में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम शामिल है।

उत्कृष्ट विधायक का सम्मान पाने वालों में 2 विधायक विपक्षी दल कांग्रेस के हैं वहीं दो सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्य हैं। उत्कृष्टता सम्मान पाने वालों में राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह, भीकनगांव खरगोन से कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और महिदपुर से बीजेपी विधायक बहादुर सिंह चौहान शामिल हैं।

▪︎और अंत में.》

इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ भी शामिल थे। विधानसभा के पीआरओ रवींद्र दुबे ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से यह पुरस्कार वितरण समारोह बंद था।

दुबे के मुताबिक पहले हर वर्ष उत्कृष्टता पुरस्कार दिए जाते थे, लेकिन साल 2008 से यह बंद था। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की पहल के बाद इस साल यह कार्यक्रम फिर से शुरू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!