सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दी एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ को बिदाई, नवागत एसडीएम श्री आशीष का किया स्वागत

0

NEWS Leaders : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने दी एसडीएम श्री अभिषेक सराफ को बिदाई, नवागत एसडीएम श्री आशीष का किया स्वागत

सेंधवा : न्यूज लीडर्स

कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ को शुक्रवार को सेंधवा पहुंचकर बिदाई दी। एसडीएम कार्यालय सेंधवा में आयोजित बिदाई समारोह के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ को नवीन पदस्थपना एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

उल्लेखनीय है कि एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ का प्रमोशन जिला पंचायत सीईओ बालाघाट के पद पर हुआ है।

साथ ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नवागत एसडीएम श्री आशीष का जिले में भी स्वागत करते हुए उन्हे भी नवीन पदस्थापना की शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि श्री आशीष 2022 बैच के आईएएस अधिकारी है तथा वे जिला सिवनी में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।

इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित एसडीओपी सेंधवा श्री कमल चौहान, तहसीलदार सेंधवा श्री मनीष पाण्डेय, वरला श्री हितेन्द्र भावसार, थाना प्रभारी सेंधवा, नगर पालिका सीएमओं श्री मधु चौधरी सहित सेंधवा विकासखण्ड के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा एसडीएम कार्यालय सेंधवा के कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!