सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : खुंखार तेंदुए ने तोड़ा लोहे का पिंजरा, शिफ्ट करते चकमा देकर भागा तेंदुआ, मची खलबली, देखिए लीडर्स

0

NEWS Leaders : खुंखार तेंदुए ने तोड़ा लोहे का पिंजरा, शिफ्ट करते चकमा देकर भागा तेंदुआ, मची खलबली, देखिए लीडर्स

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता खरगोन

बड़े दिनों की कोशिश के बाद खुंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। तेंदुआ काफी बड़ा था, जिसने पिंजरे के कुछ भाग की लोहे की जाली को तोड़ दिया था पर था उसी पिंजरे में,

देखिए वीडियो

आपको बता दे, खरगोन जिले के सनावद वनक्षेत्र के ग्राम बिचौली मर्दाना में बीती रात एक खेत में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ आ गया। तेंदुआ काफी बड़ा ओर खुंखार था। जिसने भी पिंजरे में उसे देखा वह डर गया।

तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना जब सुबह वन विभाग को दी तो उन्होने रालामंडल इंदौर के साथ मिलकर तेंदुए को दूसरे पिंजरे में शिफ्ट कर रहे थे तभी तेंदुआ चकमा देकर भाग निकला। जिससे मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गई।

गनीमत की कोई भी व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। वरना मौके पर कई ग्रामीणजन, खेतो के किसान और वन विभाग के लोग खड़े थे।

देखिए वीडियो

गौरतलब है कि पिछले कई महीने से ग्रामीण तेंदुए से परशान थे। उसकी दहशत से डर लोगों ने खेतों में भी नहीं जा पा रहे थे। जिसके चलते वन विभाग के रेंजर राजेन्द्र सिंह चौहान ने टीम के साथ पहुंचकर इलाके में तीन अलग अलग जगहों पर पिंजरे लगाए थे जो किसान राम लोकैश मडलोई के खेत में रखे पिंजरे में तेंदुआ बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि में कैद हो गया।

इस मामले में वन विभाग के एसडीओ विजय गुप्ता ने बताया की सनावद वनक्षेत्र के बिचोली मर्दाना में एक तेंदुए द्वारा पूर्व में एक व्यक्ति को घायल किया था। लेकिन अब इस फरार तेंदुए को भी शीघ्र पकड़ लिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!