सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : किशोर कुमार का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में 3 से 5 अगस्त तक मनाया जायेगा

0

NEWS Leaders : किशोर कुमार का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में 3 से 5 अगस्त तक मनाया जायेगा

न्यूज लीडर्स : शेख शकिल खंडवा

खंडवा गौरव दिवस का आयोजन प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर चार अगस्त को किया जाएगा।

जानकारी दे रहे हैं खंडवा के कलेक्टर अनूप कुमार सिंह

●》》गौरव दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम.》》

खण्डवा गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 अगस्त तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। यह जानकारी कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों को दी।

बैठक में उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को सुबह नगर निगम चौक से प्रभातफेरी आयोजित की जाएगी, जिसमें रंगबिरंगी वेशभूषा में विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। आगामी 3 अगस्त की शाम 6 बजे से केवलराम पेट्रोल पम्प चौराहे पर बैंड प्रतियोगिता, फूड स्टॉल, योग प्रदर्शन, स्थानीय कलाकारों की ओर्केस्ट्रा, क्विज सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जायेगी। शहर के महाविद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे से घंटाघर से गौरव यात्रा आयोजित की जायेगी, जिसमें गणगौर लोक नृत्य, काठी नृत्य, आदिवासी नृत्य, प्रस्तुत किए जायेंगे। साथ ही खण्डवा की संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करती हुई झांकियां रहेंगी।
इसके अलावा 4 अगस्त की शाम को मंडी प्रांगण खंडवा में किशोर नाईट का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को पुरानी अनाज मंडी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि इन कार्यक्रम में भाग लेकर आनंद उठाए।

●》》और अंत में.》》

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश काशिव, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर सहित मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!