सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : कारगिल विजय दिवस पर  घुघरियाखेड़ी में श्रंद्धाजलि सभा होगी

0

NEWS Leaders : कारगिल विजय दिवस पर  घुघरियाखेड़ी में श्रंद्धाजलि सभा होगी Leaders : कारगिल विजय दिवस पर  घुघरियाखेड़ी में श्रंद्धाजलि सभा होगी

“कारगिल विजय दिवस पर क्यों खास है घुघरीया खेड़ी”

न्यूज लीडर्स : खरगोन

26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ग्राम घुघरिया खेड़ी में कारगिल युद्ध में निमाड़ के लाल, अमर शहीद लांस नायक राजेंद्र यादव, सेना मेडल के शहीद स्मारक पर शाम 7 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

●》》कारगिल विजय दिवस पर क्यों खास है घुघरीया खेड़ी.》》

मेजर राजेंद्र यादव खरगोन तहसील के ग्राम घुघरीया खेड़ी के रहने वाले थे जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। उनके बलिदान से 15 जवानों की जान बची। उनकी वीरता का स्मारक ग्राम घुघरीया खेड़ी में बना है।”

श्रद्धांजलि सभा में वीर नारी श्रीमती प्रतिभा देवी यादव, वीर नारी संतोषी बघेल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी खंडवा विंग कमांडर सेवानिवृत्त श्री एम नासिर, जिला सयोंजक खरगोन-बड़वानी सेवानिवृत्त कैप्टन श्री सुरेश सिंह चौहान जिले के सम्मानीय पूर्व सैनिक व उनके परिवार जन भी उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी व आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे 26 जुलाई को शहीद स्मारक घुघरियाखेड़ी पर पहुच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करे।

कारगिल युद्ध का संपूर्ण घटनाक्रम

3 मई, 1999: स्थानीय चरवाहे ने भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सचेत किया।

● 5 मई, 1999: पाकिस्तानी सेना ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।

● 10 मई, 1999: पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कारगिल में भारतीय गोला-बारूद भंडारों को निशाना बनाये जाने के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया।

● 26 मई, 1999: भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए हवाई हमला किया।

● 27 मई, 1999: एक मिग-27 विमान को मार गिराया गया और पाकिस्तानी सेना ने पायलट को युद्ध बंदी के रूप में पकड़ लिया।31 मई, 1999: अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल में युद्ध जैसी स्थिति की घोषणा की।

● 1 जून, 1999: अमेरिका और फ्रांस सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने भारत के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

● 5 जून 1999: भारतीय सेना ने संघर्ष में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत पेश किये।9 जून, 1999: भारतीय सेना ने बटालिक सेक्टर में दो रणनीतिक ठिकानों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया।

● 10 जून 1999: पाकिस्तान ने जाट रेजिमेंट के छह सैनिकों के क्षत-विक्षत शव लौटाये।

● 13 जून 1999: भारत ने महत्वपूर्ण टोलोलिंग चोटी पर पुनः नियंत्रण प्राप्त कर लिया, जिससे युद्ध का रुख बदल गया।

● 15 जून, 1999: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पाकिस्तानी सैनिकों को वापस बुलाने का आग्रह किया।

● 20 जून 1999: भारतीय सेना ने 11 घंटे की कड़ी लड़ाई के बाद टाइगर हिल के पास प्वाइंट 5060 और प्वाइंट 5100 पर कब्जा कर लिया।

● 5 जुलाई, 1999: बिल क्लिंटन ने नवाज शरीफ से मुलाकात की और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कारगिल से सेना वापस बुलाने की घोषणा की।

● 11 जुलाई 1999: पाकिस्तानी सेना पीछे हटने लगी और भारतीय सेना ने बटालिक की कई चोटियों पर नियंत्रण कर लिया।

● 14 जुलाई, 1999: भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के सफल समापन की घोषणा की।

● 26 जुलाई, 1999: कारगिल युद्ध समाप्त हुआ और इस दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!