सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ...

NEWS Leaders : कारगिल विजय दिवस पर  घुघरियाखेड़ी में श्रंद्धाजलि सभा होगी

0

NEWS Leaders : कारगिल विजय दिवस पर  घुघरियाखेड़ी में श्रंद्धाजलि सभा होगी Leaders : कारगिल विजय दिवस पर  घुघरियाखेड़ी में श्रंद्धाजलि सभा होगी

“कारगिल विजय दिवस पर क्यों खास है घुघरीया खेड़ी”

न्यूज लीडर्स : खरगोन

26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ग्राम घुघरिया खेड़ी में कारगिल युद्ध में निमाड़ के लाल, अमर शहीद लांस नायक राजेंद्र यादव, सेना मेडल के शहीद स्मारक पर शाम 7 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

●》》कारगिल विजय दिवस पर क्यों खास है घुघरीया खेड़ी.》》

“मेजर राजेंद्र यादव खरगोन तहसील के ग्राम घुघरीया खेड़ी के रहने वाले थे जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। उनके बलिदान से 15 जवानों की जान बची। उनकी वीरता का स्मारक ग्राम घुघरीया खेड़ी में बना है।”

श्रद्धांजलि सभा में वीर नारी श्रीमती प्रतिभा देवी यादव, वीर नारी संतोषी बघेल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी खंडवा विंग कमांडर सेवानिवृत्त श्री एम नासिर, जिला सयोंजक खरगोन-बड़वानी सेवानिवृत्त कैप्टन श्री सुरेश सिंह चौहान जिले के सम्मानीय पूर्व सैनिक व उनके परिवार जन भी उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी व आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे 26 जुलाई को शहीद स्मारक घुघरियाखेड़ी पर पहुच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करे।

कारगिल युद्ध का संपूर्ण घटनाक्रम

● 3 मई, 1999: स्थानीय चरवाहे ने भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सचेत किया।

● 5 मई, 1999: पाकिस्तानी सेना ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।

● 10 मई, 1999: पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा कारगिल में भारतीय गोला-बारूद भंडारों को निशाना बनाये जाने के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया।

● 26 मई, 1999: भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए हवाई हमला किया।

● 27 मई, 1999: एक मिग-27 विमान को मार गिराया गया और पाकिस्तानी सेना ने पायलट को युद्ध बंदी के रूप में पकड़ लिया।31 मई, 1999: अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल में युद्ध जैसी स्थिति की घोषणा की।

● 1 जून, 1999: अमेरिका और फ्रांस सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने भारत के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।

● 5 जून 1999: भारतीय सेना ने संघर्ष में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत पेश किये।9 जून, 1999: भारतीय सेना ने बटालिक सेक्टर में दो रणनीतिक ठिकानों पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया।

● 10 जून 1999: पाकिस्तान ने जाट रेजिमेंट के छह सैनिकों के क्षत-विक्षत शव लौटाये।

● 13 जून 1999: भारत ने महत्वपूर्ण टोलोलिंग चोटी पर पुनः नियंत्रण प्राप्त कर लिया, जिससे युद्ध का रुख बदल गया।

● 15 जून, 1999: अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पाकिस्तानी सैनिकों को वापस बुलाने का आग्रह किया।

● 20 जून 1999: भारतीय सेना ने 11 घंटे की कड़ी लड़ाई के बाद टाइगर हिल के पास प्वाइंट 5060 और प्वाइंट 5100 पर कब्जा कर लिया।

● 5 जुलाई, 1999: बिल क्लिंटन ने नवाज शरीफ से मुलाकात की और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कारगिल से सेना वापस बुलाने की घोषणा की।

● 11 जुलाई 1999: पाकिस्तानी सेना पीछे हटने लगी और भारतीय सेना ने बटालिक की कई चोटियों पर नियंत्रण कर लिया।

● 14 जुलाई, 1999: भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के सफल समापन की घोषणा की।

● 26 जुलाई, 1999: कारगिल युद्ध समाप्त हुआ और इस दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!