सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

NEWS Leaders : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की जेल नगद जुर्माने से दण्डित किया

0

NEWS Leaders : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की जेल नगद जुर्माने से दण्डित किया

बड़वानी न्यूज लीडर्स

न्यायाधीश विशेष न्यायालय (पाक्सो) बडवानी श्रीमती संध्या मनोज श्रीवास्तव ने पारित अपने फैसले मे नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे आरोपी योगेश पिता मोहन थाना अंजड़ जिला बडवानी को धारा 5एल/6 पाक्सो एक्ट में 20 वर्ष का कारावास एवं 5 हजार रूपये, धारा 376(3) भादवि में 20 वर्ष का कारावास एवं 1 हजार रूपये, धारा 450 भादवि में 5 वर्ष, धारा 354 भादवि में 3 वर्ष का कारावास एवं 1-1 हजार रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया है।

अभियोजन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी बडवानी श्री दुष्यंतसिंह रावत द्वारा की गई। अभियोजन मीडिया प्रभारी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बड़वानी सुश्री कीर्ति चौहान ने बताया कि घटना 19 मार्च 2021 को शाम करीब 4 बजे जब अभियोक्त्री के माता पिता मटके बनाने का काम करने के लिये गये थे। तब अभियोक्त्री घर पर अकेली थी तभी अचानक आरोपी योगेश घर के अन्दर आ गया और दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया और अभियोक्त्री कोे पकड लिया।

अभियोक्त्री चिल्लाने लगी तो अभियोक्त्री का मुँह दबा दिया और कहने लगा की चिल्लाई तो जान से खत्म कर दूँगा और अभियोक्त्री के मना करने के बाद भी अभियोक्त्री के साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया और कहने लगा की तुने किसी को ये बात बताई तो तुझे व तेरे घर वालो को जान से खत्म कर दूँगा। अभियोक्त्री उसकी धमकी से डर गई थी जिस कारण से उसने घटना की बात किसी को नही बताई उसके बाद भी 2-3 बार योगेश ने अभियोक्त्री को घर पर अकेला पा कर उसके साथ फिर से गलत काम (दुष्कर्म) किया।

24 अक्टूबर 23 को शाम करीब 7 बजे अभियोक्त्री रावण दहन देखने जा रही थी तो रास्ते मे योगेश अभियोक्त्री का पीछा करता हुआ आया और अभियोक्त्री सीधा हाथ पकड लिया और कहने लगा की मेरे साथ चल तो अभियोक्त्री घबरा कर हाथ छुडा कर वहा से भाग कर घर गयी। अभियोक्त्री आरोपी योगेश की हरकतो से परेशान होकर घटना की पूरी बात अपने परिजनों को बताई। उक्त घटना की रिपोर्ट अभियोक्त्री एवं उसके परिजनों ने थाने पर दर्ज करवायी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!