सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
02 जुलाई  2026 का दैनिक राशिफल : मेष, तुला और धनु के लिए शुभ दिन, वृषभ व मकर रहें सतर्क, किस राशि को... 29 जून 2026 का दैनिक राशिफल : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान? 3 राशियो... "28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि... 27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस...

NEWS Leaders : डाकमत पत्र की मतपेटियां 03 जून को कोषालय से मतगणना स्थल पर शिफ्ट कि जायेंगी

0

NEWS Leaders : डाकमत पत्र की मतपेटियां 03 जून को कोषालय से मतगणना स्थल पर शिफ्ट कि जायेंगी

खरगोन : न्यूज लीडर्स

लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट खरगोन स्थित कोषागार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी डाक मतपत्रों की मतपेटियों को 03 जून को पीजी कॉलेज खरगोन स्थित मतगणना स्थल शिफ्ट किया जायेगा।

 राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि डाक मत पत्रों की पेटियों को ले जाने प्रयुक्त वाहन की निगरानी के लिये उसके पीछे-पीछे अपने वाहन से मतगणना स्थंल तक भी जा सकेंगे।

डाक मतपत्रों की मत पेटियों को एक ही वाहन से मतगणना स्थल तक जीपीएस लगे वाहन से पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जाएगा तथा वहाँ बने एक अलग स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें रखा जायेगा।

डाक मत पत्रों की पेटियों को मतगणना स्थल ले जाने 03 जून की शाम 04 बजे कलेक्ट्रेट खरगोन स्थित कोषागार को खोला जायेगा। इस दौरान राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी मौजूद रह सकेंगे।      

इस समूची प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। पी जी कालेज में डाक मतपत्रों का स्ट्रांग रूम मतगणना के दिन 04 जून को प्रातः 07 बजे राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!