सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders : खरगोन जिले के दस प्रमुख समाचार, लीडर्स पर

0

▪︎》》14 व 15 फरवरी को खरगोन अनाज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा.》》

खरगोन : न्यूज लीडर्स

समस्त किसान बन्धुओं को सूचित किया गया है कि खरगोन मण्डी में 14 फरवरी बुधवार और 15 फरवरी गुरुवार को बसंत पंचमी पर्व होने से अनाज नीलामी का कार्य बन्द रहेगा। मंडी सचिव श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किसान भाईयो को सूचित किया है कि 14 फरवरी एवं 15 फरवरी को अनाज नीलामी कार्य बन्द रहेगा। किसान भाई असुविधा से बचने के लिए अपनी कृषि उपज कपास मण्डी प्रांगण खरगोन में विक्रय के लिए ना लाएं।

▪︎》》समग्र आईडी के लिए आधार ई-केवायसी अनिवार्य.》》

खरगोन : न्यूज लीडर्स

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजना में संचालित सभी योजनाओं में समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी अनिवार्य कर दिया गया है। अब किसी भी हितग्राही को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए समग्र पोर्टल पर स्वयं का आधार ई-केवायसी करना होगा। समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी के बाद ही विभागीय पोर्टल पर आवेदन दर्ज हो सकेगा। जिन योजनाओं में ऑनलाइन प्रणाली नहीं है, उनमें आवेदन को स्वीकृत करने से पहले संबंधित स्वीकृतकर्ता अधिकारी द्वारा समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी की पुष्टि की जायेगी। पुष्टि के बाद ही नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की जायेगी।    

  विभाग की सभी योजनाओं में आधार ई-केवायसी अनिवार्य करने, बैंक खाता आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय कराने के निर्देश दिये है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा समग्र पोर्टल पर नागरिकों की आधार ई-केवायसी की कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा संचालित सभी पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का भी आधार ई-केवायसी सुनिश्चित करें। हितग्राहियों तक ई-केवायसी सुविधा पहुँचाने के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र में संचालित सेवा प्रदाता एजेंसी और जिला/सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधकों से समन्वय कर ग्राम पंचायत या वार्ड स्तर पर शिविर लगा कर अधिक से अधिक हितग्राहियों का आधार ई-केवायसी सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत सचिव और वार्ड प्रभारी द्वारा भी समग्र पोर्टल पर हितग्राहियों का आधार ई-केवायसी किया जा सकता है। हितग्राही और आवेदक को अपने बैंक खाता नंबर आधार से लिंक कराने और खाता डीबीटी सक्रिय कराने के लिए जागरूक करें।

▪︎》》नपा ने कचरा पृथक्करण के लिए चलाया शहर में जागरूकता अभियान.》》

खरगोन : न्यूज लीडर्स

नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एमआर निंगवाल के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते व स्वच्छता सलाहकार अंकित कानूनगो के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत शासन के पत्र आदेशानुसार माह फरवरी गतिविधि कैलेंडर तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत व्यावसायिक क्षेत्र, सब्जी मंडी एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर नागरिकों व व्यापारियों को कचरे का स्त्रोत पर पृथक्करण; गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक, कचरा जैव अपशिष्ट कचराद्ध के लिए जागरुक किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह देते हुए कपड़े की थैली का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया एवं अपने आस पास स्वच्छता बनाएं रखने के लिए जागरूक किया गया।

▪︎》》समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 01 मार्च तक होगा किसानों का पंजीयन.》¡

किसानों के पंजीयन के लिए बनाए गए 71 पंजीयन केन्द्र

खरगोन : न्यूज लीडर्स

किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने तथा बिचौलियों व दलालों के शोषण से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के इंतजाम किये है। विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 01 मार्च 2024 तक जिले की सहकारी समितियों, एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर एवं किसान ऐप के माध्यम से जिले के 71 पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन किया जाएगा। किसानों से पंजीयन केन्द्रों में निर्धारित समयावधि में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराने की अपील की गई है।       
  जिला आपूर्ति अधिकारी श्री भारत सिंह जमरे ने बताय कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय, एवं तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों एवं विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। इन केन्द्रों पर किसान प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक शासकीय कार्य दिवसों में अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसान अपने एन्ड्रायड मोबाइल से एमपी किसान एप के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन की व्यवस्था है।          

पंजीयन ये होंगे आवश्यक दस्तावेज    

    समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन करने के लिए किसानों को पंजीयन कराना होगा। इसके लिए पूर्व से पंजीकृत किसान  विगत रबी/खरीफ मौसम में पंजीकृत किसानों को रबी विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीयन के लिए दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल उन्हें निर्धारित प्रारूप में आवेदन ही करना होगा। वहीं पंजीयन में परिवर्तन/संशोधन की आवश्यकता होने पर दस्तावेज प्रमाण स्वरूप पंजीयन केन्द्र पर लाने होंगे एवं बैंक खाता परिवर्तन होने की दशा में बैंक पास बुक की छायाप्रति लानी होगी। सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध है। वनाधिकार पट्टाधारी/सिकमीदार किसानों को वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति उपलब्ध करानी होगी। अनुबंध की एक प्रति तहसील कार्यालय में जमा करानी होगी। पंजीयन में भूमि रकबा एवं बोई गई फसल की जानकारी राजस्व अभिलेख (खसरा) से ली जाएगी। (सहमत न होने पर गिरदावरी में दावा /आपत्ति का प्रावधान उपलब्ध होगा। सभी किसानों को आधार नंबर से लिंक बैंक खाते की छायाप्रति उपलब्ध करानी होगी। किसान भाईयों से अपील की गई है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने के लिए पंजीयन अनिवार्य रूप से करा लें।  

▪︎》》बागरदा का जाम दरवाजा राज्य संरक्षित स्मारक घोषित.》》

खरगोन : न्यूज लीडर्स

खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के ग्राम बागरदा के जाम दरवाजा को राज्य शासन द्वारा मध्यप्रदेश प्राचीन स्मारक पुरातत्त्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम के अंतर्गत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत बीट बागरदा आरक्षित वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 57 की 0.040 हेक्टेयर भूमि अधीन की गई है।

▪︎》》07 होटल ढाबों से 10 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त.》》

न्यूज लीडर्स : खरगोन

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आज 12 फरवरी को बड़वाह तहसील के अंतर्गत इंदौर बलवाडा रोड़ स्थित होटल ढाबों में घरेलू गैस के दुरूपयोग रोकने के लिए छापामार कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान 07 होटल ढाबों से घरेलू गैस का दुरूपयोग करते पाये जाने पर 10 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
    जिला आपूर्ति अधिकारी श्री भारत सिंह जमरे ने बताया कि आज 12 फरवरी को की गई कार्यवाही में पटेल ढाबा बलवाड़ा, सीताराम रेस्टोरेंट, निमाड़ी तड़का और विंध्यवासिनी रेस्टोरेंट से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए है। वहीं श्रीश्याम फैमिली रेस्टोरेन्ट, कृष्णा ढाबा, और इंदौरी हौटल से दो-दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए है। इस प्रकार कुल 07 प्रकरणों में 10 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। इनकी कीमत 22 हजार रुपए हैं।
   इन 07 होटल ढाबों के संचालकों द्वारा घरेलू गैस का अवैध संग्रहण एवं व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। जिस पर इन होटल ढाबों संचालकों के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

▪︎》》नई ग्राम सभा का गठन कर फलिया का नजरी नक्शा बनाया》》

न्यूज लीडर्स : खरगोन

खरगोन जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मागरूल बुजुर्ग में पैसा मोबिलाइजर द्वारा आज 12 फरवरी को एक नई ग्राम सभा बनाई गई है। मागरूल बुजुर्ग अंतर्गत एक नई ग्राम सभा वाढिया खेड़ी में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा के दौरान ग्राम वासियों द्वारा पैसा ग्राम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन कर फलिया का नजरी नक्शा बनाया गया।  वहीं ग्राम पंचायत के सचिव एवं पैसा मोबिलाइजर ने मिलकर ग्राम सभा में ठहराव प्रस्ताव पारित कर फाइल बनाकर सचिव को सौंपी गई। ग्राम सभा में पैसा मोबिलाइजर, ब्लॉक समन्वयक श्री पीरु कन्नौज, मेहताब, मास्टर ट्रेनर पुनीत तारे, संदीप जोशी, पैसा मोबिलाइजर सारिका कुशवाहा सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह सारा कार्य ग्राम सभा पैसा अध्यक्ष और सचिव के सानिध्य में किया गया।

▪︎》》16 फरवरी को सांसद श्री पटेल के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन.》》

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल की उपस्थिति में आयोजित होगा शिविर

खरगोन : न्यूज लीडर्स

 खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर 16 फरवरी को खरगोन शहर के बिस्टान रोड़ स्थित स्टेडियम मैदान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल की उपस्थिति में किया जाएगा। सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में 03 से 04 हजार व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ लगभग 500 से अधिक व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया जाना संभावित है।        

       शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, सिकल सेल, ई.सी.जी, इको की जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। सांसद श्री पटेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 16 फरवरी को बिस्टान रोड़ स्थित स्टेडियम मैदान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का लाभ लें।  

  शिविर में उपलब्ध रहेंगे ये विशेषज्ञ      

         सांसद श्री पटेल के जन्मदिवस पर स्टेडियम मैदान में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, शिशु पेट रोग विशेषज्ञ, शिशु हार्माेन रोग विशेषज्ञ, शिशु कैंसर रोग विशेषज्ञ, स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ, टीवी रोग विशेषज्ञ, बाल श्रवण बाधित विषय रोग विशेषज्ञ, स्तन कैंसर रोग, जनरल मेडिसिन, ओरल कैंसर एम्बुलेंस एवं सवाइकल कैंसर वेन जैसे विशेषज्ञ शिविर में उपस्थित रहेंगे।

▪︎》》पोस्ट मेट्रिक व आवास सहायता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च.》》

खरगोन : न्यूज लीडर्स

जनजाति कार्य विभाग द्वारा पात्र छात्र-छात्राओं को अनुसूचित जाति पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना का लाभ दिया जाता है। इसके लिए आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया अपनाई जाती है। पूर्व में इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी थी। जनजाति कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी टॉस पोर्टल तथा एनआईसी के स्कॉलरशिप पोर्टल-2.0 पर वर्ष 2023-24 में एससी वर्ग के विद्यार्थियों के शत प्रतिशत आवेदन नही होने के कारण अब आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब इसके लिए पात्र छात्र-छात्रायें 20 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।

▪︎》》कक्षा 12वीं के 13625 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 374 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित.》》

खरगोन : न्यूज लीडर्स

मप्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत आज 12 फरवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेक पोस्टीफार्मिंग एण्ड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास प्रश्न पत्र संपन्न हुए है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े ने बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा जिले के 87 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। 12 फरवरी को आयोजित कक्षा 12वीं विषय के भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेक पोस्टीफार्मिंग एण्ड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास परीक्षा में में कुल दर्ज 13999 विद्यार्थियों में से 13625 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। वहीं परीक्षा के दौरान 374 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 12वीं की परीक्षा में नियमित कुल दर्ज 11703 में से 11515 विद्यार्थी उपस्थित हुए तथा 188 अनुपस्थित रहें। जबकि स्वाध्यायी 2296 दर्ज में से 2110 विद्यार्थी उपस्थित तथा 186 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!