खास-खबरमध्यप्रदेश

NEWS Leaders : नए कानून को लेकर पुलिस ने  थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम रखा

NEWS Leaders : नए कानून को लेकर पुलिस ने  थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम रखा

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता सेगांव

1 जुलाई  रात 12 बजे से देश में भारत सरकार द्वारा अंग्रेजों के जमाने के कानून में संशोधन कर नए भारत के नवीन विधान को लागू किया जा रहा है।

पुराने कानून में बदलाव कर  भारतीय दंड संहिता  के स्थान पर “भारतीय न्याय संहिता”,  भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता के स्थान पर “भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता” करते हुए भारतीय साक्ष्य अधिनियम को भी एक नया रूप दिया गया है। 

आज से देशभर में लागू किया जा रहा है। इसी कानून को लेकर खरगोन जिले के ऊन  थाना परिसर में एस डी ओ पी रोहित लखारे व थाना प्रभारी गणपत सिंह कनेल के  मार्गदर्शन में नए कानून लागू किए जाने के सम्बन्ध में नवीन विधान को विस्तृत्व रूप से समझाने के लिए जनस्वाद कार्यक्रम आयोजन  किया गया।

साथ सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पुलिस द्वारा थाना परिसर में  वृक्षारोपण किया  गया । जिसमें  थाना क्षेत्र में आने वाली  सभी पंचायतों   के सरपंच ,जनप्रतिनिधि और पत्रकारगण ओर  बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!