सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा...

सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

7

सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

न्यूज़ लीडर्स : सेंधवा

सेंधवा के शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज स्कूल में मंगलवार सुबह कक्षा के दौरान जर्जर भवन के छज्जे का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में कक्षा 9वीं की दो छात्राएं घायल हो गईं। घटना के समय कक्षा में अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। दोनों घायल छात्राओं को तत्काल सेंधवा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

▪️विधायक बोले— यह हादसा नहीं, शिक्षा विभाग की लापरवाही का परिणाम.

सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्राकृतिक दुर्घटना नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही और उदासीनता का परिणाम है। उनका कहना है कि यदि जर्जर स्कूल भवनों को लेकर समय पर कार्रवाई की जाती तो इस घटना को टाला जा सकता था।

▪️एक दिन पहले ही दिए थे जर्जर स्कूलों के सर्वे के निर्देश.


विधायक ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बीओ श्री सोहनी को सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि पूरी तरह जर्जर भवनों को हटाकर नए भवन बनाए जाएं तथा जिन भवनों की मरम्मत संभव है, उनकी तत्काल रिपेयरिंग कराई जाए।

▪️जिला शिक्षा अधिकारी से भी की थी चर्चा.

मोंटू सोलंकी ने बताया कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से भी दूरभाष पर चर्चा कर स्पष्ट कहा था कि जर्जर भवनों में बच्चों को बैठाना बेहद जोखिमपूर्ण है और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विभाग ने आवश्यक कार्रवाई नहीं की।

▪️दो बार लिखित पत्र भेजने का भी दावा.

विधायक का कहना है कि उन्होंने केवल मौखिक निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि शिक्षा विभाग और जिला कलेक्टर को दो बार लिखित पत्र भेजकर सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत, पुनर्निर्माण और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की थी। उनका आरोप है कि इन पत्रों पर भी समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

▪️पाड़छा स्कूल का उदाहरण देकर उठाए सवाल?.

विधायक ने ग्राम पाड़छा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि जुलाई 2024 में जर्जर भवन को तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक वहां नया विद्यालय भवन नहीं बनाया गया। इसके कारण बच्चों को वैकल्पिक व्यवस्था में पढ़ाई करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई विद्यालय आज भी भवन निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

▪️जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग.

मोंटू सोलंकी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी जर्जर विद्यालय भवनों का तत्काल सर्वे कर मरम्मत और नए भवनों के निर्माण की मांग की है। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की।

▪️और अंत में.

समय रहते नहीं चेते तो हो सकते हैं बड़े हादसे
विधायक ने कहा कि यदि प्रशासन और शिक्षा विभाग अब भी नहीं चेते तो भविष्य में इससे भी बड़े हादसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेंधवा विधानसभा के प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिले, इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।

7 Comments
  1. zimerov ertover says

    Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice a little something from their store. I’d prefer to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll give you a link on your web blog. Thanks for sharing.

  2. https://molchanovonews.ru/ says

    References:

    Pokies sites that take payid https://molchanovonews.ru/

  3. Chiquita Deutsch says

    Only a smiling visitor here to share the love (:, btw outstanding style and design.

  4. After all, what a great site and informative posts, I will upload inbound link – bookmark this web site? Regards, Reader.

  5. https://bilivideos.cc says

    hello there and thank yyou foor yoour nfo – I’ve defnitely pjcked
    uup anything neew from right here. I ddid however expeertise sevedral technical issues usiong this site, since Iexperienced
    too relod thhe wwebsite masny times previous to I
    culd geet itt too load properly. I hhad beenn wondering iif yolur
    wweb hsting iss OK? Nott that I’m complaining, but slluggish loadijg instancxes tims wikl vry frequentfly affewct yoir placement inn google aand caan dsmage
    ylur qualjty sore iif advertisinbg and marketing with Adwords.
    Welll I aam adding thi RSS too myy e-mail aand couod look outt foor muich mlre oof yourr respective excijting content.
    Enssure that you updatee this againn very soon. xnxx

  6. br44vip says

    The VIP treatment is the real deal here. Fast deposits and even faster withdrawals. I am sticking with br44vip for sure.

  7. domain registration says

    Simply desire to say your article is as surprising. The clearness in your post is just spectacular and i could assume you are an expert on this subject. Well with your permission let me to grab your feed to keep updated with forthcoming post. Thanks a million and please keep up the enjoyable work.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!