सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप...

NEWS Leaders Indore : कांग्रेस के विरोध का दिखा असर, टीआई नपे, संजय शुक्ला ने कहा, हमने चूडियां नहीं पहन रखी हैं, महिलाओं ने किस नेता को मारी चप्पल?

0

इंदौर : कांग्रेस के विरोध का दिखा असर, टीआई नपे, संजय शुक्ला ने कहा, हमने चूडियां नहीं पहन रखी हैं, महिलाओं ने किस नेता को मारी चप्पल?

इंदौर : न्यूज़ लीडर्स

इंदौर के नगरीय चुनाव में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर विधायक एवं महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला सहित कांग्रेस नेताओं के जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने टीआई सतीश पटेल को लाइन अटैच कर दिया है। 

“इंदौर के  लोधीपुरा में एकलव्य सिंह गौड़ ने अंतू सोलंकी को बूथ में घुस कर मारा। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला परशुराम धर्मशाला का बताया जा रहा है” देखिये वीडियो,

आपको बता दे, चुनाव के दूसरे दिन कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता दोपहर में पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पर पहुंचे एवं प्रदर्शन किया। वोटिंग के दौरान हुए विवाद के बाद कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हुए FIR के बाद गुरुवार शाम को कांग्रेसियों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस घेर दिया। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर ही जमीन पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए।

“कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को यहां तक कह दिया कि हमने चूडियां नहीं पहन रखी हैं।”

▪︎महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने लगाये गंभीर आरोप.》

महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने एक तरफा पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा, हमने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से लड़ा। जनता कांग्रेस के पक्ष में फैसला दे रही थी, उससे भाजपा के नेता बौखला रहे थे। इसी बौखलाहट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया। भाजपा विधायक के बेटे ने मतदान केंद्र में घुसकर कांग्रेस के कार्यकर्ता सुनील सोलंकी को पीटा। उसके बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। जब हम छत्रीपुरा थाने पहुंचे तो टीआई थाना छोड़कर चले गए। वहीं, राजू भदौरिया और अनवर कादरी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने कमिश्नर से इन मामलों में कार्रवाई की मांग की।

इंदौर में नगर निगम के चुनावों में भाजपा के वार्ड नंबर 22 से पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे और महिलाएं हुई आमने-सामने, कांग्रेस के मुताबिक शिंदे ने महिलाओं से अभद्रता की थी।

देखिये वीडियो

“वहीं कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा,
वाह निकम्मे प्रशासन!कल निकाय चुनाव में इंदौर के वार्ड 22 में बिना साक्ष्य कांग्रेस प्रत्याशी पर 307 का प्रकरण दर्ज! वहीं वि. सभा-4 के लोधीपुरा में फर्जी वोटिंग रोकने पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट से मारपीट करने वालों के खिलाफ VDO, MLC के बाद भी FIR नहीं? सुना है पुलिस बहादुर होती है?”

▪︎टीआई सतीश पटेल नपे, पुलिस आयुक्त ने की कार्रवाई.》

इस मामले में पुलिस कमिश्नर मिश्र ने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, देर रात कमिश्नर ने हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल को लाइन अटैच कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!