सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों...

NEWS Leaders : खरगोन में आप पर नज़र रखेगा कैमरा, वाहन भी है लाखों की लागत के कैमरे की जद में,

0

खरगोन में आप पर नज़र रखेगा कैमरा, वाहन भी है लाखों की लागत के कैमरे की जद में,

“शहर में लाखों ₹ की लागत से हाय डेफिशिएंसी कैमरे लगाने की शुरुआत हो चुकी है, शहर में घूमने वाले वाहनों की नम्बर प्लेट भी हो जाएगी डिटेक्ट, और आप पर नज़र है कैमरे की”

खरगोन : शेख सादिक

खरगोन शहर में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। गत दिनों प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल ने शहर भर में 64 लाख रुपये की लागत से शीघ्र कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे।

नगर पालिका सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कैमरे लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सूची दी गई है। इस सूची के मुताबिक 36 लोकेशन पर 121 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसमें 14 विशेष कैमरे हैं जो किसी स्थान से गुजरने वाले वाहन की नम्बर प्लेट तक को डिटेक्ट करके इंट्री कर सकता है। इसके अलावा 10 कैमरे ऐसे हैं जो 360 डिग्री पर घूमकर भी रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे।

इनके अलावा 97 कैमरे वेरिफॉकल आईपी कैमरे होंगे। जो पूरी तरह सुरक्षा या अपने सामने से गुजरने वालों को रिकॉर्ड कर सकेंगे। नगर पालिका की इंजीनियर शिवानी पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में ये कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा और डिमांड आने पर कैमरे लगाए जाएंगे। शहर के 36 स्थानों में वे क्षेत्र भी शामिल है जहां पथराव हुआ था। ये कैमरे 64 लाख रुपये की लागत से लगाये जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!