सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने...

NEWS Leaders : कमिंस बने द हीरो आफ मैच, KKR पहुंची पहले पायदान, MI की लगातार तीसरी हार,

0

कमिंस बने द हीरो आफ मैच, KKR पहुंची पहले पायदान, MI की लगातार तीसरी हार,

“पैट कमिंस कोलकाता की जीत के हीरो रहे। कमिंस ने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल किया। कमिंस ने अपनी तूफानी पारी से मैच का पासा कोलकाता की तरफ मोड़ दिया”

देखिये वीडियो

IPL2022_न्यूज़ लीडर्स

पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 14वां लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से मुंबई इंडियंस को हरा दिया। यह मुबंई इंडियंस की लगातार तीसरी हार है।

▪︎कमिंस की तूफानी पारी के आगे मुम्बई धरासायी.》

इस मैच में पैट कमिंस ने तूफानी पारी खेलकर मुंबई के हाथ से मैच पूरी तरह छीन लिया। कमिंस ने नाबाद 15 गेंद पर 56 और वेंकटेश ने 41 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए। पैट कमिंस ने आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाया। इस तरह आईपीएल में पैट कमिंस के नाम सबसे तेज फिफ्टी लगाने का नाम दर्ज हो गया है। इस मुकाबले में कमिंस ने 14 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था। जिन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

▪︎अंक तालिका में कोलकाता आगे, मुम्बई सबसे पिछे.》

IPL 2022 में अभी तक हुए मुकाबलों में KKR अंक तालिका में सबसे आगे है। मुंबई को हराकर कोलकाता ने 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है तो वहींं, मुंबई 9वें स्थान पर गिर गई है।

▪︎खराब शुरुआत से जीत की और कोलकाता.》

162 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की भी ओपनिंग ठीक नहीं रही। टीम को पहला झटका 16 रन पर लगा। जब सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (7) टाइमल मिल्स की गेंद पर डेनियल सैम्स के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें डेनियल सैम्स ने अपना शिकार बनाया। सैम बिलिंग्स (17), नीतीश राणा (8) और आंद्रे रसेल (11) रन बनाकर आउट हो गए।

▪︎मुश्किल में मुम्बई, एक जीत के लिए आतुर टीम.》

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए। पोलार्ड ने 20वें ओवर में तूफानी बैटिंग की, उन्होंने 5 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। वहीं मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। तिकल वर्मा ने 27 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेली।


वहीं मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर ईशान किशन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। दोनों बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।
मुंबई की तरफ से मुरुगन अश्विन और टाइमल मिल्स ने 2-2 विकेट झटके। वहीं डेनियल सैम्स ने एक विकेट अपने नाम किया।

▪︎और अंत में.》

कोलकाता के ओपनर वेंकटेश अय्यर ने दूसरी छोर से विकेट गिरने नहीं दिया। उन्होंने मैच में अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 41 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली और नॉट आउट रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!