सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध...

Newsleaders : सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरू, मालवा-निमाड़ को मिला ₹ 3839 करोड़ का हाईवे कॉरिडोर

0

Newsleaders : सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरू, मालवा-निमाड़ को मिला ₹ 3839 करोड़ का हाईवे कॉरिडोर

▪️1. सिंहस्थ-2028 के लिए बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तोहफा, बदनावर-पेटलावद-थांदला फोरलेन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
▪️2. ₹ 3839 करोड़ की सड़क परियोजना मंजूर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार
▪️3. उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक सीधी कनेक्टिविटी, मालवा-निमाड़ के विकास को मिलेगी रफ्तार

भोपाल : न्यूज लीडर्स

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग 752 D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोरलेन निर्माण के लिए 3 हजार 839 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

“इस फैसले पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के मालवा और आदिवासी अंचल के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अनुसार इस कॉरिडोर के निर्माण से उज्जैन से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टिमरवानी इंटरचेंज तक फोरलेन कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। इससे इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों तक परिवहन और माल ढुलाई और अधिक सुगम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से धार और झाबुआ जिले के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की भी संभावना है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह स्वीकृति विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को इससे काफी सुविधा मिलेगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को तेज और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!