सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग...

NEWS Leaders : IPL_2022 : बैंगलोर ने कोलकाता को तीन विकेट से हराया

0

NEWS Leaders : IPL_2022 : बैंगलोर ने कोलकाता को तीन विकेट से हराया

आईपीएल : न्यूज़ लीडर्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 18.5 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में बैंगलोर ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने एक छक्का और एक चौका लगाकर बैंगलोर को जीत दिलाई। दिनेश कार्तिक, शेरफेन रदरफोर्ड और शाहबाज अहमद की पारियों के दम पर जीत मिली।

इससे पहले 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने एक वक्त 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड विली और शेरफेन रदरफोर्ड ने 45 रन और रदरफोर्ड-शाहबाज अहमद ने 39 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर बैंगलोर को जीत की दहलीज तक ले गए। रदरफोर्ड 28 रन, विली 18 रन और शाहबाज 27 रन बनाकर आउट हुए। यह फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में बैंगलोर की आईपीएल में पहली जीत है।

वहीं, कोलकाता ने आंद्र रसेल के 25 रन और उमेश यादव के 18 रन की बदौलत  128 रन बनाए। रसेल के अलावा केकेआर का कोई बल्लेबाज 20 प्लस का स्कोर नहीं बना पाया। बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। वहीं, आकाश दीप को तीन और हर्षल पटेल को दो विकेट मिला।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हरा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!