सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

Newsleaders : प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं, सरकार ने समीक्षा बैठक में बताया पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

0

Newsleaders : प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं, सरकार ने समीक्षा बैठक में बताया पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

जिलों में स्टॉक की रोजाना समीक्षा के निर्देश, अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच सरकार सतर्क

न्यूज लीडर्स : भोपाल

प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। गुरुवार को मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में इन सभी पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम जनता को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

◾मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक.

मंत्रालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी ने की। बैठक में विभिन्न ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि वर्तमान खपत को देखते हुए प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

“वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत मंत्रालय में यह बैठक आयोजित की गई”

◾जिलों में स्टॉक की रोजाना समीक्षा के निर्देश.

समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती शमी ने ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए कि वे जिलावार अपने फील्ड अधिकारियों और डिपो प्रभारियों को संभागायुक्त और कलेक्टर से नियमित संपर्क में रखें तथा स्टॉक की स्थिति की जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहें।

◾जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त निगरानी.

उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की जमाखोरी या कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए डीलर स्तर पर प्रतिदिन स्टॉक की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में कमिश्नर खाद्य कर्मवीर शर्मा, एमडी नागरिक आपूर्ति निगम अनुराग वर्मा तथा ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!