सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और... Rashifal Today 10 सितम्बर 2026 :  आज धन लाभ से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए मेष से मीन तक का रा... Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक...

Newsleaders : इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू, घास में लगी थी आग, उड़ानों पर असर नहीं

0

Newsleaders : इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू, घास में लगी थी आग, उड़ानों पर असर नहीं

इंदौर : न्यूज लीडर्स

बुधवार शाम इंदौर एयरपोर्ट क्षेत्र में आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग एयरपोर्ट परिसर के गैर-प्रचालन क्षेत्र में सूखी घास में लगी थी।

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एडीएम रोशन राय सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

“समय रहते काबू, इंदौर एयरपोर्ट की आग पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी आशंका”

एयरपोर्ट फायर सर्विस और नगर निगम के अग्निशमन दल ने संयुक्त रूप से राहत एवं नियंत्रण कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार आग केवल गैर-प्रचालन क्षेत्र में फैली सूखी घास तक सीमित रही। रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य ऑपरेशनल हिस्सों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की हानि नहीं हुई है। उड़ान संचालन भी सामान्य रूप से जारी रहा। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!