सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ...

Newsleaders : शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, खेतिया शहर में परंपरा और आस्था का संगम, कंडों से होली जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

0

Newsleaders : शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, खेतिया शहर में परंपरा और आस्था का संगम, कंडों से होली जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

खेतिया शहर में होली पर्व पर शुभ मुहूर्त में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन संपन्न हुआ। शहर के ऐतिहासिक राजखाम हनुमान चौक एवं गांधी चौक सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया।

दहन स्थलों पर विशिष्ट जनों ने पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। नागरिक अपने साथ पूजन सामग्री एवं गोबर से बने हार लेकर पहुंचे और परंपरा अनुसार जलती होली में अर्पित किए।

हनुमान चौक स्थित राजखाम के समीप कई वर्षों से होलिका दहन की परंपरा निभाई जा रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ होलिका दहन हुआ।

पंडितों के निर्देशन में शुभ मुहूर्त में सम्पन्न हुए पूजन के दौरान हवन सामग्री अर्पित की गई, जिससे वातावरण की शुद्धता का संदेश दिया गया। परंपरागत रूप से कंडों – उपलों से होली जलाने की परंपरा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। होलिका दहन के साथ ही भगोरिया पर्व के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में होली मेले, फाग मांगने की परंपरा एवं रंगोत्सव की शुरुआत हो गई है। शहर में उत्सव का वातावरण देखते ही बन रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!