सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्...

News Leaders : रवि जोशी विधायक, के प्रयासों से 76 गांवों में होगा पेयजल का स्थायी समाधान, जल निगम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

0

रवि जोशी विधायक, के प्रयासों से 76 गांवों में होगा पेयजल का स्थायी समाधान, जल निगम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

खरगोन : शेख सादिक न्यूज़ लीडर्स

विधानसभा के खरगोन ग्रामीण क्षेत्र में वर्षो से चली आ रही पेयजल समस्या से रहवासियों को जल्द निजात मिल सकेगी। विधायक रवि जोशी के प्रयासों से करीब 76 गांव जहां हर वर्ष गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगता है, ऐसे गांवों को विधायक के प्रस्ताव पर जल निगम ने अधिग्रहित कर लिया है।

विधायक रवि जोशी ने बताया इन गांवों में अब स्थायी तौर ओर पेयजल संकट दूर होगा। जल निगम जल्द ही चयनित गांवो में चरणबद्ध तरीके से योजना के क्रियान्वयन का काम शुरू कर करेगा। विधायक के मुताबिक उनके द्वारा चयनित इन गांवों में कई गांव ऐसे है जहां पेयजल का कोई मुख्य स्रोत या स्थायी साधन नही है।
कई गांव केवल बारिश में कुएं, तालब में एकत्रित पानी पर आश्रित होते थे। इन गावो में जल ने पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी निर्माण कर स्थायी समाधान होगा। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य वर्ष 2024 तक जिले में पूरा करना है।

▪︎जल निगम के इन चयनीत गांवों को मिलेगा पानी.》

नारायणपुरा, नवलपुरा, निमगुल, ऊन बुजुर्ग, पंधान्या, पान्यादड घेघांव, पिपराटा, पीपरी, पोखरखुर्द, रायबिड, रायपुरा, रजुर, रमनगांव, रामपुरा, रणगांव, रोमचिचली, सांईखेड़ा, सिनखेडा, सिरपुर, सोनतलाब, सुरपाला टेमला, उबदी, वनिहार, आदमपुरा, अघावन, असनगांव, अवली, बडया, बगुद, बगवा बहादरपुरा, बलियापुरा, बडदिया, बरुड बेडियापुरा, भमोरी खुर्द, बिरोटी, बोरगांवखुर्द, चौंडी, दाबड, डालका, दारापुर, डेहरी, दसंगा, डोंगरचिचली, फाजिलपुरा, गावसन, गवला, घेघांव, घोट्या, घुघरी, इच्छापुर, इदारतपुरा, इमलीपुरा, जमशेदपुर, किसनपुरा, लतीफपुरा लिक्खी, लोनारा, लोहारी, मनवर, मेनगांव, मोमिनपुरा, नंदगांव बगुद, नंदगांव रोड आदि गांव शामिल है।

▪︎और अंत में.》

इस साल औसत से कम बारिश हुई है जिस कारण गाँव गाँव पेयजल संकट देखा जा रहा है। लोगो की समस्या को देखते हुये वे प्रसासनिक अफसरों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। कई गावो को सिंचाई योजनाओं से जोड़ा जा रहा है तो जिन गावो में पेयजल के स्त्रोत नही है वहा टेंकरो से पानी पहुचाने के निर्देश दिए है। प्रसासनिक अफसरो को पेयजल समस्या जैसे गम्भीर मामले में लापरवाही या उदासीनता नही बरतने देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!