सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान

Newsleaders : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

0

Newsleaders : नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली : न्यूज लीडर्स

भारतीय जनता पार्टी ने आज एक ऐतिहासिक संगठनात्मक फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

“यह नियुक्ति पार्टी की सांसदीय बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से की गई, जिसमें नितिन नबीन को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई”

●》जानिए नितिन नबीन को.》》

नितिन नबीन, जो बिहार के पटना साहिब से पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री भी हैं, उन्हें यह दायित्व इसीलिए सौंपा गया है क्योंकि पार्टी के संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अभी चल रही है और उसे पूरा होने में कुछ समय लग सकता है।

“नबीन की नियुक्ति भाजपा नेतृत्व की युवाशक्ति को अधिक जिम्मेदारी देने की दिशा में लिया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है”

उन्हें संगठनात्मक अनुभव, विभिन्न राज्यों में प्रभार का अनुभव, तथा युवा कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव के कारण यह जिम्मेदारी दी गई है।

वरिष्ठ बीजेपी नेताओं का कहना है कि नितिन नबीन पार्टी को राष्ट्रीय और्गेनाइजेशनल चुनाव प्रक्रिया तक स्थिर रूप से आगे ले जाएंगे और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरी प्रक्रिया पूरा होने के बाद आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!