सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ...

Newsleaders : कैसा रहेगा 15 दिसंबर 2025 सोमवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 15 दिसंबर 2025 सोमवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश

आज चंद्रमा तुला राशि में संचार कर रहा है। कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, शोभन योग और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव आज धन, संबंध और निर्णयों पर विशेष रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन लाभकारी है, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

🕉️ आज का पंचांग.

• संवत: 2082
• मास: पौष
• पक्ष: कृष्ण
• तिथि: एकादशी (रात्रि 21:19 बजे तक)
• वार: सोमवार
• नक्षत्र: चित्रा (प्रातः 11:07 बजे तक), बाद में स्वाति
• योग: शोभन (12:29 बजे तक), बाद में अतिगंड
• करण: बव (08:02 बजे तक), बाद में बालव
• चंद्रमा: तुला राशि में स्थित

🕉️ राशियों के लिए रत्न

मेष मूंगा | वृषभ  हीरा | मिथुन  पन्ना | कर्क मोती | सिंह  माणिक्य | कन्या पन्ना | तुला हीरा | वृश्चिक मूंगा | धनु पुखराज | मकर नीलम | कुंभ गोमेद | मीन पुखराज

🕉 आज विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त

• उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें।
• दान: काले तिल या कंबल का दान शुभ रहेगा।
• शुभ समय: प्रातः 9:30 से 11:00 बजे तक

🕉️ आज का राशिफल

🕉️ राशिफल 15 दिसंबर 2025

♈ मेष राशि
आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। लंबे समय से चला आ रहा धन का अभाव समाप्त होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
♉ वृषभ राशि
समय प्रतिकूल है। कार्य करते समय विशेष सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
♊ मिथुन राशि
छोटे भाई से मतभेद या नुकसान की आशंका है। यात्रा से बचें। भूमि या संपत्ति से जुड़ा नुकसान संभव है। व्यापार में भी कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
♋ कर्क राशि
परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। आर्थिक उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं। यात्रा या प्रवास लाभकारी रहेगा। घर में आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा।

♌ सिंह राशि
आज कोई बाहरी व्यक्ति आपको खुशखबरी देगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। व्यापार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। मांगलिक कार्य पूरे होने के संकेत हैं।
♍ कन्या राशि
अनावश्यक बहस और बकवास से काम बिगड़ सकता है। आर्थिक नुकसान बड़ा हो सकता है। धन की कमी मानसिक रूप से परेशान कर सकती है, संयम बनाए रखें।
♎ तुला राशि
अचानक आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। बड़े भाई से सहयोग और लाभ मिलने के योग हैं।
♏ वृश्चिक राशि
व्यापार और व्यवसाय में समय श्रेष्ठ है। पिता की संपत्ति प्राप्त हो सकती है। हालांकि माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। स्थायी संपत्ति से लाभ संभव है।

♐ धनु राशि
धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। मित्रों का अच्छा सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होगा। समय भाग्यवर्धक है।
♑ मकर राशि
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक नुकसान संभव है। मित्रों से धोखा मिल सकता है। घर पर रहना और वाणी पर संयम रखना बेहतर रहेगा।
♒ कुंभ राशि
व्यापार में अच्छा लाभ होगा। पत्नी पक्ष से सहयोग मिलेगा। भवन या भूमि खरीदने के योग हैं। नया कार्य शुरू हो सकता है, समय अनुकूल है।
♓ मीन राशि
शत्रु पक्ष परेशान करेगा। अपने ही लोग मजाक बना सकते हैं। मामा पक्ष से नुकसान की संभावना है। कुल मिलाकर समय प्रतिकूल है, धैर्य रखें।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!