सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश...

News Leaders : निवाली में विधायक कप कबड्डी स्पर्धा का हुआ समापन, पुरस्कृत हुए खिलाड़ी विजेता

0

निवाली में विधायक कप कबड्डी स्पर्धा का हुआ समापन, पुरस्कृत हुए खिलाड़ी विजेता

न्यूज़ लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

कन्या खेल परिसर निवाली के मैदान पर विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां महिला वर्ग की 6 व पुरुष वर्ग की 12 टीमों ने हिस्सा लिया।

स्पर्धा का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सुश्री चंद्रभागा किराड़े ने खेल अधिकारी श्री कनेश, ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष प्रदीप जाधव, कमल राजपूत, संतोष पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश नाहर, अशोक राठौड़, रमेश भाई, प्यार सिंह ,सलीम खत्री,सुभद्रा ब्रह्मणे, शेखर शर्मा,धर्मसिंह खरतेआदि की उपस्थिति में किया।

“मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इस आयोजन में भाग लेने वाली टीमों ने उत्साह से अपने खेल का प्रदर्शन किया”

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान निसरपुर द्वितीय स्थान खेतिया तथा तृतीय स्थान वझर की कबड्डी टीमों ने प्राप्त किया इसी प्रकार महिला वर्ग में पीजी कॉलेज पानसेमल की टीम प्रथम रही ,दिव्तीय स्थान पर कन्या खेल परिसर निवाली की टीम साथ ही कन्या खेल परिसर की टीम तृतीय स्थान पर रही।

स्पर्धा के समापन पर टीमों को विधायक चंद्रभागा किराड़े द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान के लिए विधायक कप व  शासन द्वारा निर्धारित नगद पुरस्कार की राशि साथ ही साथ मेडल व प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।

खेल युवक कल्याण विभाग के आयोजन पर विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों से आए क्रीडा अधिकारियों ने मैदान की व्यवस्था को संभाला व  शांतिपूर्ण तरीके से प्रतियोगिता को संपन्न कराएं इस अवसर पर विधायक सुश्री चंद्रभागा किराड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश नाहर ,क्रीड़ा अधिकारी कनेश,थाना प्रभारी विनय आर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना के साथ खेलकर देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।सभी मैच आर्कषक रहे।

IPL क्रिकेट मैच के लाईव स्कोर को जानने के लिए लिंक को टच कीजिये newsleaders.in

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!