सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ...

Newsleaders : चिप्स – बेकरी प्रोडक्ट्स बढ़ा रहे फैटी लिवर का खतरा, डॉक्टर की चेतावनी ने खोली प्रोसेस्ड फूड की पोल

0

Newsleaders : चिप्स – बेकरी प्रोडक्ट्स बढ़ा रहे फैटी लिवर का खतरा, डॉक्टर की चेतावनी ने खोली प्रोसेस्ड फूड की पोल

न्यूज लीडर्स विशेष

रोजमर्रा के स्नैक्स जैसे चिप्स, बिस्किट, केक, पेस्ट्री और अन्य बेकरी प्रोडक्ट्स अब सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ा रहे, बल्कि फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारी का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गैस्ट्रो विभाग के सीनियर विशेषज्ञ डॉ. ओबैदुर रहमान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इंडस्ट्रियल स्टार्च आज के समय का सबसे खतरनाक छुपा हुआ कार्बोहाइड्रेट है।

उन्होंने बताया कि प्रोसेस्ड फूड, पैकेट स्नैक्स और बेकरी आइटम में पाया जाने वाला यह रासायनिक रूप से प्रोसेस्ड स्टार्च शरीर में तेजी से ग्लूकोज बढ़ाकर, ब्लड शुगर को स्पाइक करता है, लिवर में फैट जमा करता है, और सूजन (इंफ्लेमेशन) को कई गुना बढ़ा देता है।

●》क्या है इंडस्ट्रियल स्टार्च?.》》

डॉ. रहमान के अनुसार, यह एक ऐसा कृत्रिम स्टार्च है जो अत्यधिक प्रोसेसिंग से तैयार होता है, फूड को कुरकुरा और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए डाला जाता है, लेकिन शरीर के लिए किसी भी तरह फायदेमंद नहीं होता। यह तेजी से ग्लूकोज लोड बढ़ाता है, जिससे लिवर को उसे प्रोसेस करने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगानी पड़ती है। इसी वजह से यह फैटी लिवर ग्रेड-1 से ग्रेड-3 तक बढ़ने का प्रमुख कारण बनता जा रहा है।

●》फैटी लिवर के बढ़ते केस.》》

विशेषज्ञ बताते हैं कि पहले यह बीमारी शराब पीने वालों में ही अधिक देखी जाती थी, लेकिन अब ज्यादातर केस नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर के सामने आ रहे हैं। इसका बड़ा कारण बच्चों से लेकर युवा तक का प्रोसेस्ड फूड पर बढ़ता निर्भरता है।

●》डॉक्टर की चेतावनी.》》
डॉ. रहमान ने साफ कहा,
“जो लोग हर दिन चिप्स, बिस्किट, बेकरी आइटम, नमकीन और पैकेट स्नैक्स खाते हैं, वे अनजाने में अपने लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह आदत आने वाले वर्षों में लिवर सिरोसिस और डाइबिटीज का कारण बन सकती है।”

●》किन चीजों से दूरी जरूरी?》》

चिप्स • पोटैटो चिप्स• चॉकलेट–फिल्ड बिस्किट• केक–पेस्ट्री• नमकीन• पैकेज्ड ब्रेड• फ्रोजन स्नैक्स

●》क्या खाएं? डॉक्टर की सलाह.》》

फाइबरयुक्त अनाज, दालें, सब्ज़ियां, मौसमी फल, ओट्स, बाजरा, जौ, घर में बने स्नैक्स

●》भारत में खतरा क्यों बढ़ा?.》》

बच्चों में 40% तक स्नैक्स पर निर्भरता, शहरों में 60% लोग डेली प्रोसेस्ड फूड, फास्ट-फूड संस्कृति का विस्तार, कम शारीरिक गतिविधि

●》विशेषज्ञों की सलाह.》》

हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30 मिनट की वॉक, प्रोसेस्ड फूड को 70% तक कम करें, पानी अधिक पिएं, साल में एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट कराएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!