सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 26 नवंबर 2026 : मिथुन, सिंह और मकर राशि के लिए सफलता के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today 25 नवंबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 नवंबर 2026 : वृषभ, मिथुन और मीन राशि के लिए लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 23 नवंबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 22नवंबर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार Rashifal Today 20 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और मिथुन को सफलता के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 19 नवंबर 2026 :  वृषभ, कर्क और तुला राशि को धन लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ... Rashifal Today 18 नवंबर 2026 :  , वृषभ और तुला को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 17 नवंबर 2026 : मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, मकर-कुंभ के लिए नए अवसर, जान... Rashifal Today 16 नवंबर 2026 : वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह...

Newsleaders : सड़क किनारे 232 आधार कार्ड मिलने से हड़कंप, मौके पर एसडीएम, लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

0

Newsleaders : सड़क किनारे 232 आधार कार्ड मिलने से हड़कंप, मौके पर एसडीएम, लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

न्यूज लीडर्स : जमीर मंसूरी खरगोन

खरगोन शहर के डाबरिया रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड मार्ग पर गुरुवार देर शाम बड़ी संख्या में आधार कार्ड सड़क किनारे फेंके मिले। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम वीरेन्द्र कटारे ने तत्काल टीम भेजकर पंचनामा बनवाया और कुल 232 आधार कार्ड जब्त करवाए।

पूरी रिपोर्ट के लिए देखिए वीडियो

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अधिकांश कार्ड संजय नगर और आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों के हैं। आधार कार्डों की बरामदगी के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
कलेक्टर भव्या मित्तल ने एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल जांच के निर्देश दिए। ई-गवर्नेंस टीम ने सभी कार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, खंडवा डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी खरगोन के लिए रवाना हो गए हैं।

एक साथ इतने आधार कार्ड सड़क किनारे मिलने से सवाल खड़े हो रहे हैं कि ये कार्ड यहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
डाक विभाग की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। एसडीएम कटारे ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!