सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल...

Newsleaders : बड़वानी कलेक्टर ने 58 आवेदन और खरगोन कलेक्टर कार्यालय ने 73 आवेदनों पर की जनसुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश

0

Newsleaders : बड़वानी कलेक्टर ने 58 आवेदन और खरगोन कलेक्टर कार्यालय ने 73 आवेदनों पर की जनसुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश

न्यूज लीडर्स : बड़वानी खरगोन

●》बड़वानी जनसुनवाई में आए 58 आवेदन, कलेक्टर ने दिए निराकरण निर्देश.》》

बड़वानी :  न्यूज लीडर्स

जिला कलेक्टर कार्यालय, बड़वानी में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह और जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 58 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

●》कलेक्टर जयति सिंह ने कहा.》》

जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को त्वरित समाधान के साथ निपटाना है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी आवेदक को बार-बार भटकना न पड़े।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उन्हें उसी दिन या अगले दिवस में निपटाया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

●》मुख्य प्रकरण और निर्देश.》》

🔹 मोयदा ग्राम में शराबबंदी की मांग.

ग्राम मोयदा के बालुराम और हिरालाल ने बताया कि गांव में अवैध शराब बिक्री बढ़ने से झगड़े और अशांति का माहौल बन गया है। इस पर कलेक्टर ने आवेदन को जिला आबकारी अधिकारी को भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

🔹 छात्रवृत्ति के आधार पर प्रवेश की मांग.

ग्राम पोखलिया के छात्र शांतिलाल भगवाड़े ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पीएटी में छात्रवृत्ति के आधार पर प्रवेश दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने आवेदन पीजी कॉलेज बड़वानी के प्राचार्य को भेजा और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

🔹 कपिलधारा कूप की राशि लंबित.

ग्राम बोरलाय की सारिका भील ने बताया कि उन्हें स्वीकृत ₹2.67 लाख में से केवल पहली किस्त ₹11,092 ही मिली है, शेष राशि पंचायत से नहीं मिल पा रही। जिला पंचायत सीईओ ने आवेदन संबंधित विभाग को भेजते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

🔹 प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त की मांग.

ग्राम मोरानी निवासी तेरसिंग डावर ने बताया कि पहली किस्त से उन्होंने घर की दीवारें बना ली हैं, अब आगे के निर्माण के लिए दूसरी किस्त आवश्यक है। जिला पंचायत सीईओ ने आवेदन जनपद पंचायत राजपुर सीईओ को भेजकर शीघ्र राशि जारी करने के निर्देश दिए।

🔹 संबल योजना की सहायता राशि लंबित.

ग्राम कुआ की रुकमणी उपाध्याय ने बताया कि उनके पति की मृत्यु फरवरी 2024 में हो चुकी है, फिर भी संबल योजना से कोई सहायता नहीं मिली। इस पर कलेक्टर ने आवेदन जिला श्रम अधिकारी को भेजकर निराकरण का आदेश दिया।

●》खरगोन जनसुनवाई में 73 आवेदकों की समस्याएं, मिले समाधान निर्देश. 》》

खरगोन : न्यूज लीडर्स

मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कुल 73 आवेदकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, एसडीएम श्री वीरेन्द्र कुमार कटारे एवं डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

●》समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश.》》

28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 73 आवेदकों ने अपनी समस्याएं रखीं।
✔️ सहायता राशि व योजना लाभ की लंबित राशि
✔️ भूमि नामांतरण की प्रक्रिया में विलंब
✔️ प्रधानमंत्री आवास योजना के किश्त भुगतान में देरी

◇ पुष्पेन्द्र चौहान, पनाली, सेगांव तहसील

उनके छोटे भाई सतीश चौहान की मृत्यु 22 फरवरी 2023 को हुई थी। आवश्यक दस्तावेज एवं संबल कार्ड जमा करने के बावजूद अभी तक सहायता राशि नहीं मिली। जिला प्रशासन ने जनपद सीईओ को योजना लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

◇ गणेश पटेल, सोनखेड़ी

वर्ष 2019 में रेगांव निवासी सुमेरचंद जैन से खरीदी गई खसरा क्रमांक 106/1/4 की भूमि पर मकान है। नामांतरण के लिए आवेदन किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। कसरावद तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

◇ कैलाश नान्या, ऊन बुजुर्ग

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर स्वीकृत हुआ। निर्माण कार्य लगभग पूर्ण है, लेकिन प्रथम किश्त के अलावा बाकी राशि और मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। जनपद सीईओ को बची हुई राशि दिलाने के निर्देश जारी किए गए।

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!