सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 08 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल Rashifal Today 07 सितम्बर 2026 :  आज 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-तरक्की के बनेंगे योग; जानिए आज क... Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग...

Newsleaders : बाल विवाह पर प्रशासन की निगरानी, रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित, देव उठनी ग्यारस से विवाह होगें प्रांरभ

0

Newsleaders.: बाल विवाह पर प्रशासन की निगरानी, रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित, देव उठनी ग्यारस से विवाह होगें प्रांरभ

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

देव उठनी ग्यारस के अवसर पर जिले में होने वाले संभावित बाल विवाहों पर रोक लगाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग बड़वानी द्वारा विशेष बाल विवाह रोकथाम अभियान 2025 चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत जिले की सभी महिला एवं बाल विकास परियोजनाओं में कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जो 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेंगे।

“महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विवाह को रोकने के लिए पहरेदारी के प्रयास प्रांरभ हो गये है, उसकी  रोकथाम के लिए जिले में कई स्थानों पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किये है”

●》जिला में कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी बनाये.》》

जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.एस. गुण्डिया ने बताया कि किसी भी स्थान पर बाल विवाह की सूचना मिलने पर नागरिक सीधे जिले या परियोजना स्तर पर बने कन्ट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। इसके रोकथाम के लिए जिला कन्ट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है जो निम्न है,

🔹 संरक्षण अधिकारी राधेश्याम माली मो. 9340288907
🔹 अखिलेश जमरे मो. 9893358414
परियोजना स्तर पर संपर्क अधिकारी नियुक्त.

पाटी : प्रकाश रंगशाही – 7000801001
ठीकरी : डी.एल. दांगी – 7746933905
पानसेमल : मगनसिंह कनेल – 9754507325
वरला : अनीता बामनिया – 7024060328
राजपुर : अर्चना मण्डलोई – 6261118744
निवाली : प्रिया बुन्देला – 7510759546
बड़वानी : प्रिती वास्कले – 8085698555

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे बाल विवाह की किसी भी सूचना को तुरंत संबंधित कन्ट्रोल रूम पर दें, ताकि समय रहते रोकथाम की जा सके और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!