सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"28 जून राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए बड़ा अलर्ट! क्या आपकी राशि भी शामि... 27 जून 2026 राशिफल में शुभ योग के प्रभाव से मेष, तुला, वृश्चिक और मीन की चमकेगी किस्मत, सिंह और कुम्... मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, कई नए चेहरों की एंट्री और कई मंत्रियों की छुट्टी की चर्चा, कौन... "26 जून 2026 राशिफल में सिद्ध योग के शुभ प्रभाव में वृषभ, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि को मिलेगा लाभ, क... "22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को...

Newsleaders :  कलेक्टर जयतिसिंह ने पटाखा और कार्बाइड गन पर लगाया प्रतिबंध, दो माह तक रहेगा लागू

0

Newsleaders :  कलेक्टर जयतिसिंह ने पटाखा और कार्बाइड गन पर लगाया प्रतिबंध, दो माह तक रहेगा लागू

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमति जयति सिंह ने लोकहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

“कलेक्टर जयति सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अवैध आतिशबाजी से बचें।”

आदेश के तहत जिले में पटाखा, आतिशबाजी, लोहा-स्टील या पीवीसी पाइपों में विस्फोटक पदार्थ भरकर अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले अवैध संशोधित पटाखों कार्बाइड गन के निर्माण, भंडारण, बिक्री, क्रय और प्रदर्शन पर दो माह की अवधि के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

●》आदेश की मुख्य बातें.》》

• कोई भी व्यक्ति, संस्था या व्यापारी प्रतिबंधित पटाखे, आतिशबाजी या कार्बाइड गन का निर्माण, भंडारण, विक्रय या क्रय नहीं करेगा।
• अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की बिक्री, वितरण या प्रदर्शन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
• अनुविभागीय दण्डाधिकारी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभाग इस आदेश के सख्त अनुपालन की निगरानी करेंगे।

• आदेश से प्रभावित व्यक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(5) के तहत कलेक्टर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।
• आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!