सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 24 जुलाई 2026, अनुराधा नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, वृश्चिक राश... Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क...

Newsleaders : कैसा रहेगा 18 अक्टूबर 2025 शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

Newsleaders : कैसा रहेगा 18 अक्टूबर 2025 शनिवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“18 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक-कन्या को मिलेंगे शुभ संकेत, मेष-कर्क-सिंह को सतर्क रहने की सलाह”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का पंचांग

संवत – 2082
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी 12:18 बजे तक, बाद में त्रयोदशी
वार – शनिवार
नक्षत्र – पूर्वा फाल्गुनी 15:40 बजे तक, बाद में उत्तरा फाल्गुनी
योग – ब्रह्म 25:41 बजे तक
करण – तैतिल 12:18 बजे तक, बाद में गर
चंद्रमा – सिंह राशि पर (22:10 बजे तक)

🔯 आज का राशिफल

आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2025 :

वृश्चिक-कन्या के दिन में सौभाग्य की चमक,
मेष-कर्क-सिंह को सावधानी रखनी होगी,
शुभ रंग, अंक, उपाय और मंत्र जानें’

♈ मेष
आज मानसिक रूप से अस्थिरता और अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। खर्चों की अधिकता से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है और कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव या अहंकार टकराव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में संयमित रहें।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग: लाल, उपाय: हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और संकट मोचन पाठ करें।
मंत्र:ॐ हनुमते नमः
♉ वृषभ
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहेगा। उधार देने या किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें, धन फँस सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में कठिनाइयाँ आएँगी। परिवार में बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग: सफेद, उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें।
मंत्र:ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
♊ मिथुन
कोर्ट-कचहरी या सरकारी कार्यों में विलंब होगा। व्यापार में नुकसान या साझेदारी में मतभेद की संभावना है। मन अशांत रहेगा और निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है। धैर्य बनाए रखें, समय सुधार लाएगा।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: हरा, उपाय: विष्णु मंदिर जाएं और तुलसी अर्पित करें, मंत्र:ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
♋ कर्क
आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। यात्रा टाल दें, हानिकारक सिद्ध होगी। व्यापार में नुकसान के योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी मतभेद बढ़ सकते हैं, संयम से काम लें।
शुभ अंक: 2, शुभ रंग: दूधिया सफेद, उपाय: चंद्रदेव को कच्चे दूध से अर्घ्य दें, मंत्र:ॐ सोमाय नमः

♌ सिंह
जीवनसाथी से बहस या मतभेद हो सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण बनेगा। मित्रों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सुनहरा पीला, उपाय: सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। मंत्र:ॐ घृणि सूर्याय नमः
♍ कन्या
आपके शत्रु आपकी प्रगति देखकर स्वयं परेशान रहेंगे। कोर्ट-कचहरी या प्रशासनिक मामलों में विजय के योग हैं। आर्थिक रूप से स्थिति सुधरेगी। घर में सौहार्द और सुख-शांति रहेगी।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग: हरा,.उपाय: दुर्गा मां की उपासना करें और कपूर जलाएं, मंत्र:ॐ दुर्गायै नमः
♎ तुला
आज प्रेम संबंधों में असफलता या गलतफहमी हो सकती है। फिजूल खर्च से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। भाइयों से तकरार या मनमुटाव संभव है। संयमित भाषा अपनाएं।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: आसमानी नीला, उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मंत्र:ॐ शं शनैश्चराय नमः
♏ वृश्चिक
भूमि, भवन या वाहन से संबंधित लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सट्टा या लॉटरी जैसे कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: मरून,उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें  मंत्र:ॐ नमः शिवाय

♐ धनु
मां की तबीयत बिगड़ सकती है, परिवार में खर्च बढ़ेगा। मन तनावग्रस्त रहेगा, इसलिए किसी बड़े निर्णय से बचें। जीवनसाथी का सहयोग राहत देगा।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पीला, उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। मंत्र:ॐ ब्रह्माय नमः
♑ मकर
व्यवसायिक स्थिति कमजोर रह सकती है। गलत संगति में पड़कर धन हानि संभव है। प्रेम जीवन में संघर्ष रहेगा। संयम और सतर्कता रखें।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: ग्रे उपाय: शनिदेव को तिल और तेल अर्पित करें। मंत्र:ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
♒ कुंभ
जुआ-सट्टा या किसी जोखिम भरे निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव और आपसी तकरार संभव। काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य और शांति रखें।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: नीला-काला, उपाय: पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें और शनि स्तोत्र पढ़ें।
मंत्र:ॐ शं शनैश्चराय नमः
♓ मीन
व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। घर में विवाद या मतभेद हो सकते हैं। धन की कमी और बुजुर्गों की तबीयत चिंता दे सकती है। धैर्य और भक्ति दोनों बनाए रखें। शुभ अंक: 7, शुभ रंग: हल्का गुलाबी उपाय: विष्णु मंदिर में दीपदान करें।, मंत्र:ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!