सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट...

Newsleaders : कैसा रहेगा 15 अक्टूबर 2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

Newsleaders : कैसा रहेगा 15 अक्टूबर 2025 बुधवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“15 अक्टूबर राशिफल : मिथुन-कर्क को लाभ, सिंह-धनु रहें सावधान, जानें उपाय से कैसे बनेंगे काम”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का पंचांग

• संवत: 2082
• मास: कार्तिक
• पक्ष: कृष्ण
• तिथि: नवमी 10:33 बजे तक, बाद में दशमी
• वार: बुधवार
• नक्षत्र: पुष्य 11:58 बजे तक, बाद में अश्लेषा
• योग: साध्य 26:55 बजे तक
• करण: गर 10:33 बजे तक, बाद में वणिज
• चंद्रमा: कर्क राशि में

🔯 आज का राशिफल

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2025

●》कौन-सी राशि के सितारे चमकेंगे और किसे रखनी होगी सावधानी?
●》जानिए आज का पूरा राशिफल और हर राशि के लिए शुभ उपाय

♈ मेष (Aries)
आज घर में तनाव या अशांति का माहौल रहेगा। बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक नुकसान के योग हैं। अपनों से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
🪄 उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं, सिंदूर व चमेली के तेल का दीपक जलाएँ। “ॐ हनुमते नमः” का जप करें।
♉ वृषभ (Taurus)
अपनों के सहयोग से कठिन कार्य भी पूरे होंगे, लेकिन व्यापार में असंतुलन और जोखिम रहेगा। किसी को दिया गया पैसा फँस सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखें।
🪄 उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएँ और सफेद वस्त्र दान करें।
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार में मांगलिक या शुभ कार्य के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
🪄 उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ और “ॐ गं गणपतये नमः” का जप करें।
♋ कर्क (Cancer)
आपके लिए दिन सकारात्मक और लाभदायक रहेगा। रुका पैसा मिलने की संभावना है। व्यापार में प्रगति और घर के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
🪄 उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें।
♌ सिंह (Leo)
आज कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने ही लोग धोखा दे सकते हैं। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा। धन हानि की संभावना है।
🪄 उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएँ और गुड़ का दान करें।
♍ कन्या (Virgo)
राजकीय मामलों में सफलता के योग हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बड़े भाई के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा।
🪄 उपाय: हरी मूंग और पन्ना रत्न दान करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

♎ तुला (Libra)
पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ हानि संभव, लेकिन व्यापार में लाभ मिलेगा। भूमि या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में तरक्की संभव है।
🪄 उपाय: मां लक्ष्मी के मंदिर में गुलाब का पुष्प और खीर चढ़ाएँ।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। विशेष आयोजन में आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल प्रसन्न रहेगा, भाइयों में मेलजोल अच्छा रहेगा।
🪄 उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और तिल के तेल का दीपक जलाएँ।
♐ धनु (Sagittarius)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। घर में विवाद या मतभेद की स्थिति बनेगी। आर्थिक नुकसान संभव है। यात्रा से बचना बेहतर रहेगा।
🪄 उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और गाय को केला खिलाएँ।
♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन सुख और समृद्धि से भरा रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। अचानक आर्थिक वृद्धि संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
🪄 उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएँ और गरीबों को वस्त्र दान करें।
♒ कुंभ (Aquarius)
गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। योजनाएं विफल हो सकती हैं। पशुओं या मशीनरी से चोट लगने की संभावना है।
🪄 उपाय: नीले या काले वस्त्र दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जप करें।
♓ मीन (Pisces)
संतान सुख के योग हैं। नवदंपतियों के लिए शुभ समाचार संभव है। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे।
🪄 उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी की माला अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!