सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट...

Newsleaders : दशौरा नागर समाज का दशहरा मिलन बना प्रेरणा, हाटकेश्वर पदयात्रा सहयोगियों का सम्मान, समारोह में उमड़ा उत्साह

0

Newsleaders : दशौरा नागर समाज का दशहरा मिलन बना प्रेरणा, हाटकेश्वर पदयात्रा सहयोगियों का सम्मान, समारोह में उमड़ा उत्साह

न्यूज लीडर्स : जमीर मंसूरी खरगोन

दशौरा नागर समाज नगर मंडल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा मिलन समारोह हर्ष, उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

●》कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौन थे जानिए.》》

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोगांवा के  बृजेश गुप्ता हाल मुकाम इंदौर एवं विशेष अतिथि रविन्द्र हुकुमचंद गुप्ता खरगोन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी पंढरीनाथ गुप्ता गिरधावर ने की।

●》हाटकेश्वर पदयात्रा में सहयोगियों का अभिनंदन.》》

हाटकेश्वर पदयात्रा 2025 में स्वागत एवं सहयोग देने वाले समाजजनों का सम्मान मुख्य अतिथियों द्वारा स्मरणीय प्रतीक चिह्न प्रदान कर किया गया। साथ ही, हाटकेश्वर प्रकट उत्सव शोभायात्रा में विशेष सहयोग देने वाले समाज सदस्यों का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न करने वाले समाज के वरिष्ठ सदस्य जय नारायण गुप्ता सपत्नीक, कैलाश गुप्ता, तथा नगर के गौरव पंचकैलाशी सारंग रमेशचंद्र मंडलोई का भी स्वागत-सम्मान किया गया।

●》और अंत में.》》

कार्यक्रम का संचालन समाज के सचिव हेमंत गुप्ता ने किया। समारोह के अंत में सभी समाजबंधुओं और मातृशक्ति ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम उपरांत सभी उपस्थित समाजजनों को स्वल्पाहार कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!